Vivo V17 स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, क्वैड कैमरा सेटअप तथा 4500mAh की बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में अपनी V-सीरीज को अपग्रेड करते हुए चीन की हैंडसेट निर्माता वीवो ने आज अपना नया फ्लैगशिप Vivo V17 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया। इस फोन में आपको पहली बार विवो द्वारा पंच होल डिस्प्ले दी गयी है। साथ ही पीछे की तरफ L-शेप में 48MP प्राइमरी सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप और SD675 चिपसेट के अलावा 4500mAH की बड़ी बैटरी भी दी गयी है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ 2019 में उपलब्ध बेहतरीन स्मार्टफोन

Vivo V17 की कीमत और उपलब्धता

V17 को इंडियन मार्किट में 22,990 की कीमत में पेश किया गया है। यह डिवाइस ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। लांच ऑफर के तहत Vivo ने कुछ बैंक, फाइनेंस और टेलिकॉम पार्टनर से साझेदारी के साथ 5% कैशबैक देने का भी ऑफर दिया है। फोन के साथ आपको XE710 इयरफोन भी दिया गया है। इसके अलावा यह डिवाइस 17 दिसम्बर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

Vivo V17 के फीचर

V17 में सामने की तरफ 6.44-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले पंच होल डिस्प्ले के साथ दी गयी है। अगर प्रोसेसर की बात करे तो यह Galaxy M40 और Vivo V17 Pro में देखी गयी मिड-रेंज चिपसेट स्नैपड्रैगन 675 दिया गया है जिसको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ पेश किया है।

फोटोग्राफी की बात करे, तो फोन में पीछे की तरफ 48MP+8MP+2MP+2MP का क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है जबकि सेल्फ़ी और विडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सेटअप पंच होल डिस्प्ले के तहत दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड पाई आधारित FunTouch 9.2 OS पर रन करती है।

अन्य फीचरों में, 4,500mAh की बड़ी बैटरी, 18W फ़ास्ट चार्जिंग, माइक्रो-USB, ड्यूल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे बेसिक फीचर भी शामिल किये गये है।

Vivo V17 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo V17
डिस्प्ले 6.44-इंच sAMOLED FHD+ रेज़ोलुशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, पंच होल डिस्प्ले
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9.0 पाई आधारित FunTouch OS
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 675, Adreno 612
बैटरी 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
रैम 8GB RAM
स्टोरेज 128GB, 256GB ततक बढ़ा सकते है
रियर कैमरा 48MP+8MP+ 2MP+ 2MP
फ्रंट कैमरा 32MP
अन्य फीचर 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G ड्यूल VoLTE, फिंगरप्रिंट सेंसर, GLONASS

 

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageसाल 2020 के 4-रियर कैमरा सेटअप वाले बेस्ट स्मार्टफोन

अज के लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए सभी स्मार्टफोन मेकर अपने फ़ोनों में 2 या 3 नहीं 4 कैमरा सेंसर देने लगे है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण है Huawei P30 Pro जिसने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर ले जाकर खड़ा कर दिया है। (Read in English) कुछ समय पहले तक फ्रंट और रियर …

ImageVivo V17 Pro हुआ क्वैड-कैमरा और 32MP ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

क्वैड कैमरा ट्रेंड को अपनाते हुआ Vivo ने भी अपना पहला क्वैड कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन Vivo V17 Pro स्मार्टफोन आज इंडिया में लांच कर दिया है। काफी दिनों से टीज़ किये जाने के बाद डिवाइस से जुडी काफी जानकरी सामने आ ही गयी थी। Vivo V17 Pro में आपको सामने की तरफ ड्यूल पॉप-अप …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.