Vivo V17 Pro हुआ क्वैड-कैमरा और 32MP ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्वैड कैमरा ट्रेंड को अपनाते हुआ Vivo ने भी अपना पहला क्वैड कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन Vivo V17 Pro स्मार्टफोन आज इंडिया में लांच कर दिया है। काफी दिनों से टीज़ किये जाने के बाद डिवाइस से जुडी काफी जानकरी सामने आ ही गयी थी। Vivo V17 Pro में आपको सामने की तरफ ड्यूल पॉप-अप कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है जो काफी ख़ास है। तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर:

यह भी पढ़िए: Huawei Mate 30 सीरीज Kirin 990 चिपसेट, क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo V17 Pro की कीमत और उपलब्धता

Vivo V17 Pro को इंडियन मार्किट में Midnight Ocean और Glacier Ice कलर ऑप्शन में 29,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। यह डिवाइस आज से फ्लिप्कार्ट, और अमेज़न पर प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध होगी तथा इसकी सेल 27 सितम्बर से शुरू होगी।

लांच ऑफर:

  • वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट
  • 10% एक्स्ट्रा कैश-बैक HDFC और ICICI के कार्ड्स पर
  • जीरो-डाउन पेमेंट पर Bajaj कार्ड पर 6 महीने की EMI
  • 1,999 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस
  • 50% कैशबैक वोडाफोन यूजर के लिए

Vivo V17 Pro के फीचर

Vivo के पहले क्वैड कैमरा सेटअप वाले फोन में आपको 6.44-इंच की FHD+ डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर आपको स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ दी गयी है।

फोटोग्रफी के लिए पीछे की तरफ आपको 48MP Sony IMX582 का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 13मेगापिक्सेल का टेलीफ़ोटो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर कॉम्बिनेशन वाला क्वैड-कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 32MP का वाइड-एंगल लेंस + 8MP का अल्ट्रा-वाइड सन्सर LED फ़्लैश सपोर्ट के साथ ड्यूल-सेल्फ़ी पॉप-अप कैमरा भी दिया गया है।

अन्य फीचरों में, यहाँ एंड्राइड पाई आधारित FunTouch OS सॉफ्टवेयर, अल्ट्रा गेमिंग मोड और मल्टी टर्बो मोड दिया गया है। इसके अलावा 4100mAh की बड़ी बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जर के साथ, USB टाइप-C पोर्ट, L1 सर्टिफिकेट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया मिलता है।

Vivo V17 Pro की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo V17 Pro
डिस्प्ले 6.44-इंच, sAMOLED डिस्प्ले (2400×1080 पिक्सेल), 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो
चिपसेट 2.0GHz ओक्टा-कोर SD675, Adreno 612
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
बैटरी 4100mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर
माप और वजन 159 x 74.7 x 9.8mm; 201.6 ग्राम
फ्रंट कैमरा 32MP + 8MP
रियर कैमरा 48MP (f/1.79) +8MP अल्ट्रा-वाइड (f/2.2) +13MP टेलीफ़ोटो (f/2.5) + 2MP डेप्थ सेंसर
सॉफ्टवेयर एंड्राइड पाई आधारित Funtouch OS 9.1
भारत में कीमत 29,990 रुपए

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageVivo V17 Pro हो सकता है सितम्बर महीने के तीसरे हफ्ते में लांच

Vivo इंडियन मार्किट में एक काफी अच्छी रणनीति के साथ काम कर रहा है। पिछले महीने Vivo S1 को लांच करने के बाद अब कंपनी ने 6 सितम्बर को Vivo Z1X को भी लांच करने की घोषणा कर दी है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 712 के अलावा 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप भी दिया जायेगा। इसी के …

Imageसाल 2020 के 4-रियर कैमरा सेटअप वाले बेस्ट स्मार्टफोन

अज के लेटेस्ट ट्रेंड को देखते हुए सभी स्मार्टफोन मेकर अपने फ़ोनों में 2 या 3 नहीं 4 कैमरा सेंसर देने लगे है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण है Huawei P30 Pro जिसने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर ले जाकर खड़ा कर दिया है। (Read in English) कुछ समय पहले तक फ्रंट और रियर …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products