Vivo ला रहा भारत का सबसे स्लिमेस्ट क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन, टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo जल्द ही भारत में अपना एक और कम बजट वाला स्लिम फोन Vivo T4R 5G पेश करने जा रहा है, जिसमें आपको शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। ये फोन आपको Samsung Galaxy S25 Edge की याद दिलाएगा, क्योंकि कम बजट में कंपनी अपना सबसे स्लिम फोन पेश करने वाली है। हाल ही में Vivo T4R 5G टीजर आधिकारिक तौर पर सामने आया है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: फ्री में Veo 3 का करें यूज, ऐसे बनेगा पूरा वीडियो, चैनल भी होगा मॉनिटाइज

Vivo T4R 5G टीजर आधिकारिक तौर पर रिलीज

हाल ही में कंपनी ने इस फोन का आधिकारिक टीजर साझा किया है, जिसके माध्यम से फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की जानकारी सामने आयी है। हालांकि, कंपनी ने टीजर में तारीख मेंशन नहीं को है, बल्कि “Coming Soon” के साथ साझा किया गया है।

Vivo T4R 5G टीजर

इतना ही नहीं, कंपनी ने टीजर के माध्यम से दावा किया है, कि ये भारत का स्लिमेस्ट क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन होगा। फोन लॉन्च के बाद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा।

टीजर के अनुसार फोन में हमें अगले सप्ताह लॉन्च होने वाले iQOO Z10R जैसा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन थोड़ा थोड़ा Galaxy S25 Edge जैसा फील देगा, जो Galaxy S सीरीज का सबसे स्लिम फोन है, लेकिन वो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ नहीं आता है।

फीचर्स (अपेक्षित)

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के फीचर्स की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार फोन में 6.77 इंच का FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 15 पर रन हो सकता है।

फोन में हमें 8GB और 12GB RAM वेरिएंट ऑप्शन देखने को मिल सकता है। बैक पैनल पर 50MP का IMX882 प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

ये पढ़ें: Superman OTT Release: अब इस OTT पर देख पाएंगे Superman का धमाकेदार एक्शन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageVivo T4R 5G इस तारीख को मचाएगा भारत में धूम, होगा भारत का सबसे स्लिमेस्ट क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन

Vivo जल्द ही अपनी T4 सिरीज़ में एक और नए मेंबर Vivo T4R 5G को शामिल करने वाला है। कंपनी ने इसे भारत का स्लिमेस्ट क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन बता का टीज करना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में फोन के इंडिया लॉन्च की तारीख भी सामने आ गई है। आगे Vivo T4R …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageVivo ने लॉन्च किया 20 हजार से कम में दमदार फोन, होगा अपने सेगमेंट का भारत में सबसे स्लिम क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन

Vivo ने भारत में T सिरीज़ का अपना एक और नया फोन Vivo T4R 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे 20 हजार से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है, और ये शानदार डिजाइन के साथ आता है। फोन में 6.77 इंच का बड़ा क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, और ये अपनी …

Imagevivo S2 vs Redmi Turbo 5: कर्व्ड डिस्प्ले या दोगुनी रफ्तार, किसके लिए कौन सा सही?

vivo S2 vs Redmi Turbo 5: ₹40,000 के आसपास एक अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो हाल ही में दो फोन सामने आये हैं, जो सीधे एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं। एक है अभी लॉन्च हुआ vivo S2, जिसके साथ vivo की S-सीरीज़ करीब सात साल बाद भारत लौटी है, और जिसका …

Discuss

Be the first to leave a comment.