Vivo ने लॉन्च किया 20 हजार से कम में दमदार फोन, होगा अपने सेगमेंट का भारत में सबसे स्लिम क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में T सिरीज़ का अपना एक और नया फोन Vivo T4R 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे 20 हजार से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है, और ये शानदार डिजाइन के साथ आता है। फोन में 6.77 इंच का बड़ा क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, और ये अपनी क्लास का सबसे स्लिमेस्ट क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले फोन है। आगे Vivo T4R 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Moto G86 Power vs Moto G96: 20 हजार से कम में कौनसा फोन दे रहा तगड़े फीचर्स?

Vivo T4R 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 3 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 8GB + 128GB स्टोरेज: 19,499 रुपए
  • 8GB + 256GB स्टोरेज: 21,499 रुपए
  • 12GB + 256GB स्टोरेज: 23,499 रुपए
Vivo T4R 5G Colors

इस फोन को Arctic White और Twilight Blue इन दो रंगों में पेश किया गया है। फोन की बिक्री 5 अगस्त, 2025 से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फोन पर 2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट और 2,000 रूपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

Vivo T4R 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.77 इंच का FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, और ये 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 7.39mm और वजन 183.5g ही है। ये MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Funtouch OS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5,700mAh बैटरी के साथ आता है, और 44W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी है।

फोन में आपको 2 साल के OS अपडेट्स और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। ये AI Documents, Circle to Search, AI Note Assist, AI Screen Translation, और AI Transcript जैसे AI फीचर्स के साथ आता है। फोन में IP68/69 रेटिंग की सुरक्षा भी दी गई है।

ये पढ़ें: आ रहा है नया UPI फीचर, अब भुगतान के लिए नहीं होगी पिन की जरूरत, ऐसे करेगा काम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products