Vivo T3 Pro 5G रेंडर्स आये सामने; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo भारत में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo T3 Pro 5G लॉन्च करने वाला है, ये फ़ोन Vivo T2 Pro 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। फ़ोन के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स सामने आये हैं। फ़ोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। आगे Vivo T3 Pro 5G रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़े: Realme 13 सीरीज टीजर आया सामने, जल्द होगी लॉन्च

Vivo T3 Pro 5G रेंडर्स की जानकारी

Vivo T3 Pro 5G

इसकी जानकारी टिपस्टर Yogesh Brar के साथ मिल कर Smartprix द्वारा साझा की गयी हैं। साझा की गयी जानकारी के अनुसार इस फ़ोन के बैक पैनल पर वीगन लेदर फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये अपने पुराने वर्जन के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। बायीं ओर ऊपर की तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो जो फ्लैगशिप फ़ोन  iQOO 12 में नजर आया था। कैमरा नीचे की तरफ Vivo की बेजिंग नजर आ रही है। फ़ोन को ऑरेंज कलर में दिखाया गया है।

Vivo T3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 SoC मिलने वाला है। फ़ोन ने 825,000 पॉइंट्स का Antutu स्कोर हासिल किया है। इसमें 5,500mAh बैटरी का उपयोग किया जा सकता है, और फ़ोन 7.49mm पतला होगा।

इसके अतिरिक्त इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आयी हैं, लेकिन कुछ लीक्स के अनुसार इस फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED पैनल वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony कैमरा मिल सकता है।

इस फ़ोन को अगस्त महीने के आखिर तक पेश किया जा सकता है, बात करें कीमत की तो T2 Pro को कंपनी ने 23,999 रूपए की कीमत पर पेश किया था, इसलिए इसकी कीमत भी लगभग इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

ये पढ़े: Realme C63 5G Dimensity 6300 के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageMoto g85 रेंडर हुए लीक; जल्द हो सकता है इन धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Motorola जल्द ही अपना नया फ़ोन moto g85 बाज़ार में पेश कर सकता है, इससे सम्बंधित कई जानकारी इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार एक एक्स यूजर द्वारा moto g85 रेंडर्स सामने आये हैं, इसके अतिरिक्त इस फ़ोन को Geekbench की वेबसाइट पर भी देखा गया है। moto g84 की सफलता …

ImageRealme 13 Pro 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं, टीज़र आया सामने

कुछ महीने पहले ही Realme ने अपनी Realme 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसकी सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इस फ़ोन का टीज़र सामने आया …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products