Vivo Nex A और Nex S हुए 91.2% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo का Vivo Apex कांसेप्ट फोन पर आधारित फुल-स्क्रीन फोन Vivo Nex लांच हो गया है। यहाँ पर दो फोन लांच किये गये है Nex S और Nex A। दोनों में आपको 91.2% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो देखने को मिलता है। जिसके साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। (Read In English)

Nex S और Nex A चीन में रूबी रेड और डायमंड ब्लैक कलर विकल्प में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Vivo Nex S और Nex A की कीमत और उपलब्धता

  • Vivo Nex S 8GB रैम + 256GB स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 845 की कीमत 4998 युआन लगभग 52,644 रुपए
  • Vivo Nex S 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 845 की कीमत 4498 युआन लगभग 47,377 रुपए
  • Vivo Nex A 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 710 की कीमत 3898 युआन लगभग 42,111 रुपए

Nex S और Nex A 13 जून से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जायेगा जिसकी शिपिंग 23 जून से होनी शुरू हो जाएगी। अभी यह सिर्फ चीनी मार्किट में ही उपलब्ध होगा।

This slideshow requires JavaScript.

Vivo Nex S और Nex A के फीचर

Vivo Nex S और Nex A में 19.3:9 आस्पेक्ट रेश्यो की बिना नौच वाली AMOLED स्क्रीन दी गयी है। जिसके अलावा यहाँ पर सिर्फ Vivo Nex S में ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

जैसा की हम पहले भी बता चुके है की इस दोनों डिवाइस में नौच नहीं दिया गया है लेकिन आपको नीचे की तरफ हल्का बेज़ेल देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन के अन्य जरूरी आइटम्स जैसे सेल्फी कैमरा यहाँ पर ऊपरी किनारे पर दिया गया है जो कैमरा एप्लीकेशन को ओपन करने पर बाहर आता है, स्पीकर की जगह पर यहाँ ‘स्क्रीन साउंड कास्टिंग टेक्नोलॉजी’ का इस्तेमाल किया गया है जिसकी द्वारा साउंड के लिए डिस्प्ले में वाइब्रेशन होगा और अल्ट्रासोनिक टाइप का प्रोक्सिमिटी सेंसर डिस्प्ले के नीचे ही दिया गया है।

Nex A with rear fingerpint sensor
Nex A

Nex S के 8GB रैम वरिएन्त में आपको स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया है जबकि Nex A में आपको थोडा किफायती स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में दिए गये कैमरा हार्डवेयर में से 4-axis OIS को अगर हटा दे तो यह लगभग Vivo X21 के कैमरा हार्डवेयर के ही समान है।

दोनों डिवाइस यहाँ पर एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित FunTOuch OS 4.0 पर बेहतर AI सपोर्ट के साथ रन करेंगे। दोनों Nex फ़ोनों में यहाँ पर Jobi वोइस असिस्टेंट के लिए डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है।

जी हाँ, यहाँ पर फोन के साथ 22.5W चार्जर दिया गया है जो फ़ास्ट चार्ज सपोर्टेड 4000mAh बैटरी को काफी तेज़ी से चार्ज करता है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A हुए चीन में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Nex S और Nex A के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Vivo Nex S Vivo Nex A
डिस्प्ले 6.59-इंच की FHD+ (2316×1080), AMOLED डिस्प्ले, 19.3:9 स्क्रीन रेश्यो, 91.2% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 6.59-इंच की FHD+ (2316×1080), AMOLED डिस्प्ले, 19.3:9 स्क्रीन रेश्यो, 91.2% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, Adreno 630 GPU स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट, Adreno 614 GPU
रैम 8GB LPDDR4 128GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB/ 256GB 32GB/64GB, 128GB तक बढ़ा सकते है।
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरेओ 8.1 आधारित FunTouch OS 4.0 एंड्राइड ओरेओ 8.1 आधारित FunTouch OS 4.0
प्राइमरी कैमरा 12+5MP, 4-axis OIS, ड्यूल-पिक्सेल सेंसर 12+5MP, 4-axis OIS, ड्यूल-पिक्सेल सेंसर
सेकंड्री कैमरा 12MP ड्यूल पिक्सेल सेंसर 12MP ड्यूल पिक्सेल सेंसर
बैटरी 4000mAh, 22.5 फ़ास्ट चार्जिंग 4000mAh, 22.5 फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0, GPS+GLONASS, इन-डिस्प्ले सेंसर ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0, GPS+GLONASS, रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
कीमत 4998 युआन /4498 युआन 3898 युआन

यह भी पढ़िए: Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट युक्त कुछ बेहतरीन मोबाइल फोन

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: ट्रैक्शन कंट्रोल या डुअल-चैनल ABS, कौन सी बाइक लें?

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: TVS ने 15 अक्टूबर को TVS Raider 125 के टॉप TFT DD और SXC DD वैरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल जोड़ दिया है, और कंपनी का दावा है कि Raider ये फीचर पाने वाली अपने सेगमेंट की पहली बाइक है। लेकिन लगभग इसी बजट में Hero की Xtreme 125R …

ImageVivo Nex 3 के लांच से पहले स्पेसिफिकेशन हुई लीक: जाने क्या होगा इसमें ख़ास?

Vivo Nex सीरीज के पिछले दोनों फ़ोनों Vivo Nex और Vivo Nex 2 को देखकर यह तो साफ़ होता है की कंपनी इस सीरीज में डिजाईन और लेटेस्ट ट्रेंड का परफेक्ट तरीके से इस्तेमाल करती है। इसी के साथ Vivo Nex 3 में कंपनी लगभग 100% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो को प्राप्त कर रही है। लेकिन सिर्फ …

ImageVivo Nex 3S 5F हुआ वाटरफॉल डिस्प्ले, 64MP प्राइमरी सेंसर और 12GB LPDDR5 रैम के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

विवो ने अपने नेक्स्ट 5G स्मार्टफोन Vivo Nex 3S 5G को चीन में लांच कर दिया गया है। फोन को स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट, 64MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप, और 44W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बड़ी बैटरी जैसे आकर्षक फीचर किफायती कीमत के साथ बाज़ार में उतारा गया है तो चलिए नज़र …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageXiaomi Mi Mix Alpha 5G कांसेप्ट स्मार्टफोन हुआ 180.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 108MP कैमरा सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने मंगलवार को 108 मेगापिक्सेल वाला Mi Mix Alpha स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने अभी कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन की तरह लांच किया है। इसमें आपको सराउंड-डिस्प्ले 180.6% स्क्रीन-टू-बॉडी स्क्रीन रेश्यो के अलावा लेटेस्ट चिपसेट, 12GB रैम जैसे लेटेस्ट और ट्रेंडी फीचर भी देखने को मिलते है। तो चलिए …

Discuss

Be the first to leave a comment.