Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A हुए चीन में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप ग्रेड Mi 8, Mi 8 SE के साथ Mi Band 3 लांच किया था जिसके बाद कंपनी ने वापस बजट स्मार्टफोन श्रेणी पर ध्यान लगते हुए चीन में अपनी दो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi 6 और Redmi 6A को लांच कर दिया गया।

Redmi 6-सीरीज की मुख्य आकर्षण:

  • फुल-विज़न 18:9 डिस्प्ले
  • मीडियाटेक चिपसेट
  • लेटेस्ट MIUI 10

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Max 3 को मिला 3C सर्टिफिकेशन; हो सकता है जल्द ही लांच

Xiaomi Redmi 6 के फीचर

एंट्री लेवल फोन होने की वजह से यहाँ पर आपको 5.45-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गयी है। जिसके चारो तरफ आपको थोडा मोटे बेज़ेल देखने को मिलते है। प्रदर्शन के लिए यहाँ पर 2GHz ओक्टा-कोर MediaTEk Helio P22 चिपसेट दिया गया है। यहाँ पर डिवाइस में आपको दो वरिएन्त 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज विकल्प के साथ पेश किये गये है।

फोटोग्राफी के लिए, आपको रियर साइड में 12MP+5MP का AI आधारित ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।12MP के प्राइमरी सेंसर में 1.25um पिक्सेल साइज़ दिया गया है तथा सेकेंडरी कैमरा सेंसर यहाँ पर पोर्ट्रेट मोड में इमेज लेने की सुविधा देता है। सामने की तरफ आपको सेल्फी और विडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा सेंसर  गया है।

कनेक्टिविटी के लिए, डिवाइस में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 लो-एनर्जी, GPS + A-GPS, GLONASS, BeiDou, 4G VoLTE, और IR blaster का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक की भी सुविधा दी गयी है। फ़ोन में 3000mAh की बैटरी के दी गयी है और डिवाइस में एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 10 OS दिया गया है।

Xiaomi Redmi 6A के फीचर

Xiaomi Redmi 6A, Redmi 6 का थोडा छोटा वर्जन है। यहाँ पर स्क्रीन साइज़ में कोई बदलाव नहीं है आपको  5.45-इंच की HD+ (18:9) डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर 2.0GHz MedisaTek Helio A11 चिपसेट के साथ 2GB रैम और 16GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए, आपको रियर साइड में 13MP कैमरा सेंसर दिया गया है। सामने की तरफ आपको सेल्फी और विडियो कॉल के लिए 5MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। दोनों ही कैमरा सेटअप AI आधारित है जो आपको बेहतरीन इमेज लेने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी के लिए, डिवाइस में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 लो-एनर्जी, GPS + A-GPS, GLONASS, BeiDou, 4G VoLTE, और IR blaster का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक की भी सुविधा दी गयी है। फ़ोन में 3000mAh की बैटरी के दी गयी है और डिवाइस में एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 10 OS दिया गया है।

Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A की कीमत और उपलब्धता

Redmi 6A की चीन में कीमत 599 युआन तय की गयी है जबकि Redmi 6 के 3GB रैम वरिएन्त की कीमत 799 युआन तथा 4GB रैम की कीमत 999 युआन तय की गयी है। यह दोनों डिवाइस चीन में 15 जून से ग्रे, ब्लू, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर विकल्प में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Xiaomi Redmi 6 और Redmi 6A के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Redmi 6 Redmi 6A
डिस्प्ले 5.45-इंच की HD+, 18:9 रेश्यो 5.45-इंच की HD+, 18:9 रेश्यो
प्रोसेसर 2GHz ओक्टा-कोर MediaTEk Helio P22, 650MHz IMG PowerVR GE8320 GPU 2GHz MedisaTek Helio A11 चिपसेट
रैम 3GB/4GB 2GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB, 128GB तक बढ़ा सकते है। 16GB, 128GB तक बढ़ा सकते है।
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरेओ एंड्राइड ओरेओ
प्राइमरी कैमरा 12MP+5MP का AI आधारित ड्यूल कैमरा, 1.25μm पिक्सेल साइज़ 13MP, LED फ़्लैश
सेकंड्री कैमरा 5MP 5MP
बैटरी 3000mAh 3000mAh
अन्य ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, AI वौइस् असिस्टेंट  ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, AI वौइस् असिस्टेंट
कीमत(चीन में)  लगभग 8,500 रुपए  लगभग 6,500 रुपए

Related Articles

ImageGTA 6 PC Download का लिंक दिखे तो रुकिए, लैपटॉप पर अभी खेलने का बस एक असली तरीका

एक नज़र में : Rockstar के बड़े गेम पहले कंसोल पर आते हैं, और PC की बारी बाद में आती है। GTA 5 को PC तक पहुंचने में 19 महीने लगे थे। अब GTA 6 भी सिर्फ PS5 और Xbox पर है, और GTA 6 PC की तारीख तय नहीं है। इसी बीच ‘PC Download’ …

ImageRedmi 10 Prime के साथ 3 सितम्बर को इस कीमत पर लॉन्च हो सकते हैं Redmi Beat Drop TWS बड्स

Xiaomi के लिए भारत में कल का दिन काफी महत्वपूर्ण है, कल कंपनी Smarter Living 2022 इवेंट करने वाली है, जिसमें कई नए Xiaomi के प्रोडक्ट हमें देखने को मिलेंगे। इनमें Mi Notebook, Wi-Fi राऊटर व कुछ और उत्पाद भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन ये सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला है। Xiaomi की ब्रांड …

ImageXiaomi ला रही है 17 मार्च को Redmi Smart TV, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा बड़ा एक्सपीरियंस

Xiaomi ने आज ट्विटर पर एक पोस्टर टीज़ किया है जिसके अनुसार कंपनी अपने सब ब्रांड Redmi के तहत बड़ी स्क्रीन साइज़ के साथ टीवी लांच करने वाली है। इवेंट को 17 मार्च को आयोजित किया जायेगा। कंपनी अपनी इस नयी डिवाइस को #XLExperience टैगलाइन के साथ लांच करने वाली है। वैसे यह कोई पहली बार …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.