TRAI की नई घोषणा, बिना महंगे रिचार्ज करे इस तरह रहेगी सिम हमेशा चालू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TRAI की नई घोषणा: पहले हम कोई सिम लेते थे और उसमें रिचार्ज नहीं करते थे, तो वो सिम 90 दिनों बाद बंद हो जाती थी, जिससे हमें काफी परेशानी होती थी, क्योंकि उस नंबर को किसी और के नाम पर एक्टिव कर दिया जाता था। हाल ही में TRAI ने इस परेशानी को दूर करने के लिए एक नई घोषणा की है।

इस घोषणा के अनुसार अब आप अपनी सिम को हमेशा के लिए एक्टिव रख सकते हैं, और इसके लिए आपको महंगे महंगे मंथली रिचार्ज करने की भी आवश्यकता नहीं होगी, हालांकि इसके लिए आपसे एक छोटा सा शुल्क लिया जाएगा। TRAI की नई घोषणा के बारे में विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: Intra Circle Roaming के माध्यम से सिग्नल न होने पर भी लगेगा कॉल, ऐसे करेगा काम

सिम डिएक्टिवेशन के बारे में TRAI की नई घोषणा

जैसा कि हमनें बताया है, कि TRAI ने हाल ही में सिम डिएक्टिवेशन की समस्या का समाधान करते हुए एक नई घोषणा की है, जिसके तहत अब आपको अपनी सिम को 90 दिनों बाद भी एक्टिव रखने के लिए महंगे मंथली रिचार्ज की आवश्यकता नहीं होगी।

हालांकि, इसके लिए आपको 20 रुपए का शुल्क खर्च करना होगा, जिससे आपको उस सिम पर अतिरिक्त एक माह की वैलेडिटी मिल जाएगी और आपकी सिम आपके ही नाम पर रजिस्टर रहेगी। इसके लिए Jio, Airtel, और BSNL जैसी सभी टेलीकॉम कंपनियों को Automatic Number Retention Scheme का पालन करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।

इसके लिए हर महीने यूजर के अकाउंट से 20 रुपए खर्च होंगे, ये तब तक चलेगा, जब तक यूजर कोई प्रीपेड रिचार्ज नहीं करता। यदि आप रिचार्ज नहीं करेंगे, तो आपको ये प्लान एक्टिव करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा, यदि आप उसमें भी कोई रिचार्ज नहीं करते हैं, तो कंपनी आपकी सिम को बंद कर सकती है।

क्या OTP और कॉल भी आएंगे?

इस नए नियम के अनुसार आप 20 रुपए खर्च करके सिर्फ अपनी सिम की वैलेडिटी को बढ़ा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें इनकमिंग कॉल या SMS से संबंधित कोई जानकरी को शामिल नहीं किया गया है।

पिछले नियम के अनुसार टेलीकॉम कंपनी रिचार्ज नहीं करने पर आपके नंबर पर इनकमिंग कॉल और OTP की सुविधाओं को बंद कर सकती थी।

क्या ये सुविधा पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी है?

ये सुविधा सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है। पोस्टपेड यूजर्स के लिए TRAI ने अलग से Safe Custody Scheme लागू कर रखी है, इसमें भी सिम डिएक्टिवेशन के लिए समान अवधि सीमा गई गई है, लेकिन इसमें पोस्टपेड नंबर को एक्टिव रखने के लिए 177 रुपए खर्च करना होते हैं, जिसमें 3 महीने की अतिरिक्त वैलेडिटी मिलती है।

ये पढ़ें: नया iPhone SE 4 लीक आया सामने, डायनामिक आयलैंड के साथ हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageJio और Airtel के इन रिचार्ज प्लान्स ने किया लोगों को निराश, इन बदलाव के साथ नई कीमत पर होंगे उपलब्ध

जहां एक ओर सिम को चालू रखने के लिए बिना महंगे रिचार्ज के मात्र 20 रुपए प्रति माह वाले प्लान पर TRAI के नए रूल्स लागू किए जाने से लोगों में खुशी की लहर थी, वहीं दूसरी ओर Jio प्लान्स की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी और Airtel प्लान्स में से डेटा ऑप्शन को हटाने …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Discuss

Be the first to leave a comment.