The Family Man 3: किसने ली सबसे ज़्यादा फीस? और सबसे बड़ा सरप्राइज़, कौन चुरा ले गया शो

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप The Family Man यूनिवर्स के फैन हैं, तो The Family Man Season 3 आपके वीकेंड को एकदम मनोरंजन से भरपूर और हाई-ऑक्टेन बना सकता है। मनोज बाजपेयी दोबारा लौट आए हैं और ट्विस्ट से है कि इस बार वो एजेंट नहीं, बल्कि वॉन्टेड बनकर आये हैं। यही ट्विस्ट इस बार की कहानी का सबसे बड़ा इमोशनल पंच भी है।

सीज़न 1 और 2 की सफलता के बाद इस नए सीज़न से उम्मीदें काफी ऊंची थीं, और इसी वजह से इस पर दबाव भी कम नहीं था। तो क्या ये सीज़न उम्मीदों पर खरा उतर पाया है? आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें: रिलीज़ से पहले भी देख सकते हैं 120 Bahadur, फिल्म मेकर्स खुद दे रहे ये आसान तरीका

The Family Man Season 3 कहानी

कहानी की शुरुआत एक असैसिनेशन से होती है, जो पूरे नॉर्थ-ईस्ट में उथल-पुथल मचा देता है। नागालैंड का कोहिमा इस सीज़न का मुख्य बैकड्रॉप है, और लोकेशन की रियलिस्टिक शूटिंग इस सीरीज़ को और ग्रिपिंग बनाती है।

मनोज बाजपेयी का किरदार श्रीकांत तिवारी, इस बार न सिर्फ एक खतरनाक मिशन में फंसा है बल्कि पहली बार देश की एजेंसी ही उसे मोस्ट वॉन्टेड मानने लगती है। इस उथल-पुथल में एंट्री होती है, दुसरे दमदार किरदार जयदीप अहलावत की, जो रुकमा के रूप में इस बार के मुख्य विलेन हैं।

उनके आने के बाद कहानी का टोन पूरी तरह डार्क हो जाता है। Jaideep Ahlawat का कैरेक्टर हर सीन में स्क्रीन को दबोच लेता है, इस हद तक कि कई जगह वह शो के हीरो पर भी भारी पड़ जाते हैं।

लोगों ने ट्विटर पर ये तक कहा है कि इस सीज़न को जयदीप का किरदार ही चमका ले गया।

परफॉर्मेंस: अहलावत की आग, मनोज की क्लास

मनोज बाजपेयी हमेशा की तरह शानदार और नेचुरल लग रहे हैं। उनकी आंखों में थकान, डर और गुस्सा एक ही साथ दिखाई देता है। वहीँ जयदीप अहलावत शो की पूरी चमक चुरा ले जाते हैं। उनके आने के बाद हर एपिसोड में एक अलग टेंशन और रहस्य घुल सा जाता है।

शो की एक्ट्रेस प्रियामणि भावनाओं का मुख्य स्तंभ हैं, अगर उन्हें हटा दें, तो इस कहानी में गहराई कम हो जाएगी। दूसरी अभिनेत्री निमरत कौर भी इस बार एक पावरफुल दुश्मन की भूमिका में हैं। इसके अलावा शारिब हाशमी (JK) सपोर्टिंग रोले में होने के बावजूद भी हमेशा की तरह दिल जीत लेते हैं।

एक्टरों ने शानदार काम किया है, लेकिन हां, कहानी कुछ जगह लंबी लगती है और फिनाले थोड़ा अचानक, अजीब ढंग से खत्म हो जाता है, जिससे चौथे सीज़न की तैयारी तो दिखती है लेकिन संतुष्टि नहीं मिलती।

ये भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 OTT release date की जानकारी के साथ खुला बड़ा राज़ – अजय देवगन की फीस सुनकर चौंक जायेंगे

इस बार स्टारकास्ट की फीस भी हेडलाइंस में रही। आइये आपको बताते है कि इस सीज़न के इन मुख्य किरदारों ने अपनी अदायगी के लिए क्या फीस ली है।

The Family Man 3 Cast Fees: किसने कितने करोड़ कमाए?

कलाकारकिरदारफीस
Manoj Bajpayeeश्रीकांत तिवारी₹20.25–22.5 करोड़
Jaideep Ahlawatरुकमा (Main Villain)₹9 करोड़
Nimrat Kaurमीरा₹8–9 करोड़
Priyamaniसुची₹7 करोड़
Sharib HashmiJK₹5 करोड़
Darshan Kumar₹8–9 करोड़
Ashlesha Thakurधृति₹4 करोड़

स्पष्ट है कि इस बार कलाकारों की कमाई उतनी ही भारी है जितनी कहानी की इंटेंसिटी।

क्या हिट रहा और क्या मिस?

कहाँ हिट हुआ

  • नॉर्थ-ईस्ट का सेटअप खूबसूरत और रियलिस्टिक
  • मनोज बाजपेयी की शानदार इंटरनल कंफ्लिक्ट
  • जयदीप अहलावत की धमाकेदार परफॉरमेंस
  • शुरुआत से बीच तक अच्छा सस्पेंस देखने को मिलता है

क्या मिस हुआ

  • फैमिली ट्रैक कुछ जगह बोर करता है
  • कहानी में नएपन की कमी है
  • एंडिंग थोड़ी बिना सिर पैर की लगती है

अगर आप इस फ्रैंचाइज़ के फैन हैं, तो The Family Man Season 3 ज़रूर देखें। अगर आप एक दमदार विलन और इंटेंस थ्रिलर खोज रहे हैं, तो भी ये सीज़न आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता है।

ये भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र बने बॉलीवुड के असली हीरो – 10 फिल्में जो आज भी दिल छू लेंगी

OTT Release: कहां और कब देखें?

  • प्लैटफ़ॉर्म: Amazon Prime Video
  • रिलीज़ डेट: 21 नवंबर
  • एपिसोड: 7
  • रनटाइम: 40–50 मिनट प्रति एपिसोड

सबसे बड़ा सरप्राइज: Vijay Sethupathi का कैमियो

इस सीज़न की सबसे बड़ी हाइलाइट रही Vijay Sethupathi का Farzi वाला Michael बनकर, इस सीज़न में धमाकेदार कैमियो करना। उनका और मनोज बाजपेयी का फोन-कॉल मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। फैंस ने घोषित कर दिया है कि इस कैमियो के साथ “Raj & DK का भी यूनिवर्स कन्फर्म हो चुका है।”

Farzi और Family Man का कनेक्शन अब साफ-साफ दिख चुका है, जिससे Farzi 2 के लिए अब दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गयी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageJio 3-in-1 Home Packs: अब एक ही पैक में चलेगा Wi-Fi, TV और OTT तीनों, जानें आपके घर के लिए कौन सा सही है

Jio ने सोमवार को भारत में नए Jio Home Packs पेश कर दिए हैं। इनमें ब्रॉडबैंड, 1,000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल और OTT ऐप का सब्सक्रिप्शन एक ही प्लान में मिलता है, और शुरुआत ₹400 प्रति महीने वाले TV पैक से होती है। लेकिन सबसे दिलचस्प है Jio 3-in-1 Home Packs। पैक तीन तरह …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products