रिलीज़ से पहले भी देख सकते हैं 120 Bahadur, फिल्म मेकर्स खुद दे रहे ये आसान तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

120 Bahadur इस वक्त सोशल मीडिया और बॉलीवुड फैंस के बीच खूब चर्चा में है। इसकी वजह है, बैटल ऑफ़ रेज़ांग ला की 63वीं ऐनिवर्सरी पर मेकर्स ने 18 नवंबर को फिल्म के पेड प्रीव्यूज़ (120 Bahadur paid previews) रखने का फैसला किया है। यानि आधिकारिक रिलीज़ (120 Bahadur release date India) जो कि 21 नवंबर को है, से ठीक 3 दिन पहले कुछ लोगों को फिल्म देखने का मौका मिलेगा।

ऐसा हिंदी सिनेमा में पहली बार हो रहा है, इसलिए फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ चुकी है।

120 Bahadur किस बारे में है?

यह फिल्म 18 नवंबर 1962 की उस ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें 13 कुमांऊ रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के, 120 भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना के खिलाफ असाधारण वीरता दिखाई थी। यह लड़ाई भारतीय इतिहास में last stand battle के रूप में जानी जाती है, और फिल्म उसी साहस, त्याग और जज़्बे को बड़े पर्दे पर जीवित करती है।

Farhan Akhtar बने Major Shaitan Singh

फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभा रहे हैं। वह बहादुर कमांडिंग ऑफिसर जिन्हें उनकी अमर वीरता के लिए परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में राशी खन्ना भी एक खास भूमिका में दिखेंगी, जो कहानी में भावनात्मक जुड़ाव लाती है।

निर्देशन, म्युज़िक और प्रोडक्शन

फिल्म का निर्देशन Razneesh ‘Razy’ Ghai ने किया है। म्यूज़िक Amit Trivedi ने बनाया है और गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं।

फिल्म को Excel Entertainment और Trigger Happy Studios ने प्रोड्यूस किया है। इसका ट्रेलर कन्नड़ सुपरस्टार Yash ने लॉन्च किया था, जिसके बाद से फिल्म को लेकर buzz और तेज़ हो गया है।

120 Bahadur Paid Preview कैसे देखें?

फिल्म का पेड प्रीव्यू 18 नवंबर को देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इसे देखने के लिए आपको बुकिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे BookMyShow या Paytm Movies पर जाकर “120 Bahadur Paid Preview” सर्च करना होगा। अधिकांश शहरों में लिमिटेड शोज़ रखे गए हैं, इसलिए टिकट जल्दी बुक करना बेहतर रहेगा। यह पहली बार है जब किसी Hindi war drama को रिलीज़ से तीन दिन पहले दर्शकों के लिए थिएटर्स में खोल दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.