Delhi Crime Season 3 Review: इस बार किस सच्ची घटना से प्रेरित है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Delhi Crime season 3 release date – Netflix पर आज यानि 13 नवंबर 2025 को Delhi Crime Season 3 रिलीज़ हो चुका है और एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा का माहौल है। दो बार की Emmy-winning इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियत रही है, इसकी रियलिस्टिक कहानी और इंसानों की सीमाओं को परखती नैतिक जंग। इस बार भी कहानी सिर्फ अपराध की नहीं, बल्कि इंसानियत के घावों की बात करती है। आइये जानते हैं इस बार किस सच्ची घटना से प्रेरित है ये कहानी और कब होगी रिलीज़।

ये भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र बने बॉलीवुड के असली हीरो – 10 फिल्में जो आज भी दिल छू लेंगी

नई कहानी, पुराना दर्द – क्या है इस सीज़न की असली प्रेरणा?

Delhi Crime season 3 release date और ट्रेलर ने ही सबको बेचैन कर दिया था। कहानी इस बार इंसानियत के सबसे काले कोनों को उजागर करती है – इंसानों खासकर लड़कियों का (human trafficking) और बच्चों के शोषण की दुनिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सीज़न दिल्ली के Baby Falak Case से प्रेरित है। ये वो मामला था जिसने पूरे देश को हिला दिया था।

फलक, दो साल की बच्ची थी जिसे 2012 में दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर में गंभीर चोटों के साथ लाया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि उसे लाने वाली किशोरी उसकी मां नहीं थी, बल्कि खुद मानव तस्करी की शिकार थी। ये मामला आज भी देश की संवेदनाओं पर एक निशान है।

Delhi Crime season 3 release date

ये भी पढ़ें: Globe Trotter में दिखा नया विलन KUMBHA – पृथ्वीराज का ये रूप देखकर Mahesh Babu भी रह गए दंग

शेफ़ाली शाह की वापसी, और नया टकराव

सीरीज़ में एक बार फिर Shefali Shah DCP वर्तिका चौधरी के किरदार में नजर आ रही हैं। ये वही जुझारू पुलिस अफसर है, जो हर बार कर्तव्य और करुणा के बीच फँस जाती है। इस बार उनके सामने होंगी Huma Qureshi, जो एक ऐसे किरदार में हैं जो वर्तिका की सोच को चुनौती देगा। साथ ही, Rasika Dugal और Rajesh Tailang जैसे परिचित चेहरे भी अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं।

क्यों है ‘Delhi Crime Season 3’ खास

आज के दौर में जहां crime thriller web series on Netflix की भरमार है, वहीं Delhi Crime अलग इसलिए है क्योंकि यह ग्लैमर नहीं बल्कि भारतीय पुलिस और भारत के अंदर के बेहद डरावने जुर्मों और दिल्ली पुलिस की सच्ची कहानी दिखाती है। यह सीज़न सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि समाज की उस दरार को उजागर करता है जहां “फर्ज़ बनाम फीलिंग्स” की लड़ाई होती है।

इस बार एक ऐसा केस जो सीमा पार कर जाएगा

शो का टैगलाइन है – “Beyond reason, beyond borders”, जो सही साबित होता है। अगर आपको real-life inspired OTT series, true crime drama, या social issue-based Indian series पसंद हैं, तो ये सीज़न मिस मत कीजिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageNothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी। बढ़ोतरी के बाद बेस …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.