जब धर्मेंद्र बने बॉलीवुड के असली हीरो – 10 फिल्में जो आज भी दिल छू लेंगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 89 वर्षीय एक्टर को सांस लेने में तकलीफ़ के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था और वे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालांकि, उनके परिवार की ओर से बताया गया है कि स्थिति स्थिर है और Dharmendra ji धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।

8 दिसंबर को 90 वर्ष के होने जा रहे धर्मेंद्र ने अपने करियर में अनगिनत किरदार निभाए हैं – रोमांटिक हीरो से लेकर एक्शन स्टार तक। 1960 में Dil Bhi Tera Hum Bhi Tere से शुरुआत करने वाले इस ही-मैन ने Sholay, Chupke Chupke, Satyakam, Dharam Veer जैसी फिल्मों से खुद को भारतीय सिनेमा का अमर चेहरा बना दिया।

आज जब देशभर में फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं, तो क्यों न इस मौके पर हम भी उनकी कुछ यादगार फिल्मों को फिर से याद करें, वो फिल्में जिन्होंने धर्मेंद्र को सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि एक भावना बना दिया।

ये भी पढ़ें: Ayushmann Khurrana की Thamma जल्द आएगी OTT पर, जानिए कहाँ और कब देख पाएंगे ये bloody love story

10 Best Films of Dharmendra – धर्मेंद्र जी की 10 बेहतरीन फिल्में

1. Sholay (1975)

वीरू का किरदार निभाकर Dharmendra ने दोस्ती, जज़्बे और इंसानियत को एक नई पहचान दी। वीरू और बसंती की जोड़ी बॉलीवुड इतिहास में अमर हो गई। रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी ये फिल्म आज भी हर पीढ़ी की पसंदीदा है और अक्सर देखी जाती है।

2. Chupke Chupke (1975)

Chupke Chupke - Dharmendra

कॉमेडी में धर्मेंद्र का सधा हुआ अंदाज़ इस फिल्म की जान था। शर्मिला टैगोर संग उनकी मासूम नोकझोंक और हिंदी-इंग्लिश के बीच चलती मज़ेदार कहानी ने दर्शकों को खूब हंसाया। ऋषिकेश मुखर्जी की ये फिल्म आज भी ताज़गी देती है।

3. Satyakam (1969)

एक आदर्शवादी इंजीनियर की भूमिका में Dharmendra ने ऐसा अभिनय किया जिसे आज भी उनके करियर की बेहतरीन परफॉरमेंस में से एक माना जाता है। शर्मिला टैगोर के साथ उनकी जोड़ी ने फिल्म को गहराई दी, और नैतिक मूल्यों पर आधारित कहानी ने दिल छू लिया।

ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Film – इस बार बड़े पर्दे, और भी बड़ा खून-खराबा, 2026 में धमाकेदार वापसी

4. Seeta Aur Geeta (1972)

हेमा मालिनी की डबल रोल वाली इस ब्लॉकबस्टर में धर्मेंद्र ने दिल जीत लेने वाला रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया। उनका हल्का-फुल्का अंदाज़ और कॉमिक टाइमिंग ने कहानी में मिठास घोली। शोले से पहले धर्मेंद्र-हेमा की जोड़ी ने इस फिल्म में भी दर्शकों का दिल जीत लिया था।

5. Yaadon Ki Baaraat (1973)

Dharmendra ji

तीन भाइयों की जुदाई और मिलन की भावनात्मक कहानी में Dharmendra ने एक्शन और इमोशन दोनों का बेहतरीन मेल दिखाया। नासिर हुसैन की इस फिल्म का म्यूज़िक और ड्रामा आज भी नॉस्टैल्जिया का एहसास कराता है। इस फिल्म का गाना यादों की बरात आज भी करोड़ों लोगों का पसंदीदा गाना है।

6. Jugnu (1973)

‘Jugnu’ ने धर्मेंद्र को एक सुुपरस्टार की पहचान दिलाई। इस फिल्म में वो एक जिंदादिल चोर के रूप में नज़र आए, जो गरीबों का रॉबिनहुड था। हेमा मालिनी के साथ उनकी केमिस्ट्री और रोमांचक एक्शन सीन ने इस फिल्म को 70 के दशक की सुपरहिट बना दिया।

ये भी पढ़ें: Kantara 2 OTT Deal में Amazon ने मारी बाज़ी: जानें कितने में खरीदी गई, आज से Prime Video पर होगी स्ट्रीम

7. Anupama (1966)

Dharmendra

एक संकोची लड़की और संवेदनशील लेखक की इस कहानी में धर्मेंद्र ने बेहद सौम्य और दिल छू लेने वाला किरदार निभाया। शर्मिला टैगोर के साथ उनकी अंडरस्टेटेड केमिस्ट्री ने फिल्म को एक भावनात्मक गहराई दी।

8. Dharam Veer (1977)

फैंटेसी और दोस्ती पर बनी इस फिल्म में धर्मेंद्र और जितेंद्र की जोड़ी ने पर्दे पर ज़बरदस्त हंगामा मचाया था। तलवारबाज़ी, शौर्य और भाईचारे के इस रंगीन ड्रामे में धर्मेंद्र का रॉयल अंदाज़ आज भी यादगार है।

9. The Burning Train (1980)

Dharmendra ji

एक सुपरस्पीड ट्रेन में लगी आग और सैकड़ों जानें बचाने की जद्दोजहद, Dharmendra ने एक सच्चे हीरो की तरह ज़िम्मेदारी और बहादुरी दिखाई। इस फिल्म में विनोद खन्ना और जितेंद्र संग उनकी तिकड़ी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया था। ये पूरी फिल्म लगभग ट्रेन में दिखाई जाती है, लेकिन इसमें भावनाएं और इन मंजे हुए कलाकारों का अभिनय आपको भी फिल्म की गहराइयों और भावनाओं में बहा ले जायेगा।

ये भी पढ़ें: Globe Trotter में दिखा नया विलन KUMBHA – पृथ्वीराज का ये रूप देखकर Mahesh Babu भी रह गए दंग

10. Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani (2023)

Dharmendra ji

एक लम्बे के अर्से के बाद और 87 की उम्र में, इस फिल्म के द्वारा Dharmendra ने दिखाया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स के बीच भी उन्होंने अपनी मासूमियत और सादगी से अपनी एक अलग छाप छोड़ी। हालांकि फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन उन्होंने सबका दिल जीत लिया। शबाना आज़मी संग उनका रोमांटिक सीन इंटरनेट पर काफी समय तक ट्रेंड करता रहा।

धर्मेंद्र भारत के लोगों के लिए सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि अपनी फिल्मों के कारण एक एहसास हैं, जिनकी मुस्कान और फिल्मों ने हमें हंसाया, रुलाया और इंसानियत सिखाई। इन फिल्मों को देखते हुए आप भी उनकी तबीयत जल्दी सुधरने की दुआ कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.