Kantara 2 OTT Deal में Amazon ने मारी बाज़ी: जानें कितने में खरीदी गई, आज से Prime Video पर होगी स्ट्रीम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Rishab Shetty की Kantara 2 (Kantara Chapter 1) ने थिएटरों में जो तूफान मचाया, अब वही जादू OTT पर भी आ गया है। आस्था, लोककथा और इंसान की आत्मा से जुड़ी इस कहानी का नया अध्याय अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रहा है। Kantara 2 में पहले आयी Kantara की पीछे की कहानी है, जो अपने आप में किसी भी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं।

ये भी पढ़ें: इस हफ़्ते OTT पर रिलीज़ हो रही हैं ये बड़ी फ़िल्में – देखने से चूक गए तो पछताएंगे!

OTT War: Netflix vs Amazon का ₹110 Crore का खेल

Kantara 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद इसके OTT राइट्स के लिए दो दिग्गज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, Netflix और Amazon Prime Video में टकराव हुआ। मेकर्स ने शुरुआती डिमांड रखी थी ₹125 करोड़, जिस पर Netflix ने ₹100 करोड़ की बोली लगाई। लेकिन तभी Amazon Prime Video ने बाज़ी पलट दी और ₹110 करोड़ की शानदार पेशकश के साथ इस डील को अपने नाम कर लिया।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी OTT डील है, जो सिर्फ KGF: Chapter 2 के बाद आती है। यानि अब Kantara Universe का पूरा जादू Amazon के पास है, और दर्शकों के लिए ये डबल खुशी का मौका है। लेकिन वहीँ दर्शक ये सोचकर भी हैरान हैं कि ये फिल्म इतनी जल्दी OTT पर रिलीज़ कैसे हो गयी।

ये भी पढ़ें: Instagram ने लॉन्च किया Watch History फीचर: अब पुरानी Reels भी मिलेंगी झटपट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

इतनी जल्दी OTT पर क्यों आई Kantara: Chapter 1?

ये प्रश्न सभी के मन में है, हर फैन ये पूछ रहा है कि Kantara: A Legend Chapter-1, इतनी जल्दी OTT पर कैसे आ गई? असल में, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर सिर्फ चार हफ्तों में ही हो गया, जबकि ज़्यादातर बड़ी फिल्मों को OTT तक पहुंचने में 6 से 8 हफ्ते लगते हैं।

दरअसल, इस फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट तीन साल पहले ही साइन हो चुका था, जब OTT रिलीज़ विंडो सिर्फ चार हफ्ते की होती थी। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ये पुरानी डील थी, इसलिए मेकर्स उसे बदल नहीं पाए। यही कारण है कि इसे Kantara 2 OTT release जल्दी किया गया।

फिर भी, Kantara की बड़े पर्दे की भारी सफलता (₹800 करोड़ से ज़्यादा कलेक्शन) के चलते इसकी ब्रैंड वैल्यू बरकरार है और अब OTT पर इसका नया सफर 31 अक्टूबर से शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें: Ikkis Trailer: अमिताभ बच्चन के पोते Agastya Nanda बने 21 साल के जांबाज़ हीरो

Prime Video पर लौटा Kantara Universe

31 अक्टूबर 2025 से Kantara: Chapter 1, Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। इसे आप फिलहाल कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं। वहीँ हिंदी वर्ज़न कुछ हफ्तों बाद उपलब्ध होगा।

फिल्म आपको Kadamba राजवंश के दौर में ले जाती है, जहां इंसान और देवता के बीच की रेखा बेहद पतली है। ऋषब शेट्टी ने इस बार सिर्फ कहानी नहीं सुनाई, बल्कि आपको उस युग में जीने का मौका दिया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Image2026 में Amazon Prime Video पर आने वाली ये सीरीज़ मचा देंगी धमाल – ‘Aashram 4’ से ‘Dahaad 2’ तक देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी हर हफ्ते नई वेब सीरीज़ ढूंढते रहते हैं, तो 2026 आपके लिए खास होने वाला है। इस साल Amazon Prime Video और MX Player पर कई बड़ी और चर्चित सीरीज़ आने वाली हैं, जिनमें क्राइम, थ्रिलर से लेकर बायोपिक तक सब कुछ शामिल है। खास बात ये है कि इस बार सिर्फ …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.