इस हफ़्ते OTT पर रिलीज़ हो रही हैं ये बड़ी फ़िल्में – देखने से चूक गए तो पछताएंगे!

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

This Week OTT release: जैसे-जैसे त्योहारों का मौसम खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर हलचल बढ़ गई है। इस हफ़्ते Jio Hotstar, Prime Video और Netflix पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। कहीं सुपरहीरो यूनिवर्स की एंट्री है, तो कहीं रॉ एक्शन और इमोशनल ड्रामा का तड़का। अगर आप वीकेंड पर बिंज वॉच weekend binge-watch plan बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है।

इस हफ्ते OTT पर आने वाली बड़ी फिल्में – This Week OTT release

Lokah: Chapter 1 – Chandra (Jio Hotstar)

स्ट्रीमिंग डेट: 31 अक्टूबर 2025 से हिंदी समेत 7 भाषाओं में उपलब्ध।

This Week OTT release की सबसे चर्चित रिलीज़, Lokah: Chapter 1 – Chandra, मलयालम सिनेमा की पहली फीमेल सुपरहीरो है। डायरेक्टर डोमिनिक अरुण और प्रोड्यूसर डलक्वर सलमान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब OTT पर दर्शकों के दिल जीतने आ रही है।

फिल्म में Kalyani Priyadarshan ने ‘चंद्रा’ का रोल निभाया है। ये एक ऐसी युवती जो पौराणिक शक्तियों से लैस है और जिसे दुनिया को बचाने का वरदान मिला है। माइथोलॉजी और एक्शन के इस कॉम्बिनेशन को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Kantara: A Legend Chapter 1 (Prime Video)

स्ट्रीमिंग डेट: 31 अक्टूबर 2025

अगर आपने Kantara का जादू महसूस किया था, तो उसका प्रीक्वल Kantara: A Legend Chapter 1 आपको और गहराई में ले जाएगा। डायरेक्टर ऋषब शेट्टी इस बार दिखा रहे हैं Panjurli Daiva की कहानी। ये उस दैवी शक्ति की है, जो जंगल और इंसान के बीच संतुलन बनाए रखती है।

फिल्म के विज़ुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर और रिच कल्चर ने इसे साउथ इंडिया की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार कर दिया है।

Baaghi 4 (Prime Video)

स्ट्रीमिंग डेट: 31 अक्टूबर 2025

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फ्रैंचाइज़ी Baaghi का चौथा पार्ट अब Amazon Prime Video पर रिलीज़ तो हो चुका है, लेकिन अब तक रेंट पर ही उपलब्ध है। लेकिन अब 31 अक्टूबर से ये फिल्म इस प्लैटफॉर्म पर फ्री में स्ट्रीम होगी।)

कहानी रॉनी (Tiger Shroff) की है, जो एक हादसे के बाद मानसिक संघर्षों से जूझता है। फिल्म में Sonam Bajwa, Harnaaz Sandhu और Sanjay Dutt भी अहम किरदारों में हैं। एक्शन और इमोशनल ड्रामा का ये कॉम्बो फैंस को पसंद आएगा।

Idli Kadai (Netflix)

स्ट्रीमिंग डेट: 31 अक्टूबर 2025

अगर आपको दिल को हल्का महसूस कराने वाली कोई इमोशनल फिल्म देखनी है, तो This Week OTT release की लिस्ट में शामिल Idli Kadai मिस मत कीजिए। इस फिल्म में Dhanush एक ऐसे बेटे के किरदार में हैं जो अपने पिता की मौत के बाद गांव लौटता है और अपनी बचपन की मोहब्बत (Nithya Menen) से फिर मिलता है।

सवाल ये है कि क्या वो अपनी पुरानी गाँव की सादी ज़िन्दगी में लौटेगा या परिवार की इडली की दुकान संभालेगा? इस फिल्म में कई भावनात्मक मोड़ आपको नज़र आएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

ImageOTT Release This Week: इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रहे हैं ये नए शो और फिल्में

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो हर हफ्ते ये सोचते हैं कि इस बार OTT पर क्या नया देखने को मिलेगा, तो तैयार हो जाइए क्योंकि OTT release this week आपके लिए लेकर आ रहा है ढेर सारी नई कहानियाँ, रोमांचक ट्विस्ट और शानदार परफॉरमेंस। इस हफ्ते की लिस्ट में सबकुछ है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.