Swiggy ने लॉन्च किया 99 Store, इन शहरों में ले पाएंगे खास सुविधा का लाभ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी अक्सर Swiggy से खाना ऑडर करते रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि हाल ही में कंपनी ने Swiggy 99 Store की शुरुआत की है, जिसमें आपको सस्ते में खाना ऑर्डर करने की सुविधा मिलने वाली है। आगे Swiggy 99 स्टोर क्या है? और फिलहाल किन शहरों में उपलब्ध है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस ऐप से चुपके से कर पाएंगे पेमेंट, चेक करने पर भी नहीं चलेगा किसी को पता

Swiggy 99 Store क्या है?

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ने Swiggy ने एक और नए 99 स्टोर की घोषणा कर दी है। इस सुविधा के तहत लोग अब Swiggy से 99 रुपए से कम कीमत में खाना ऑर्डर कर पाएंगे। इस नई सर्विस को लॉन्च करने के पीछे का मकसद उन युवाओं तक कम में खाना पहुंचाना है, जो कम समय में सस्ती कीमत पर खाना मंगवाना चाहते हैं।

इस सर्विस के साथ युवाओं को सस्ती कीमत पर रोल्स, बिरयानी, नूडल्स, नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, बर्गर, पिज्जा और केक जैसे फूड आईटम्स को उपलब्ध करवाना है। Swiggy के फूड मार्केटप्लेस के CEO रोहित कपूर ने इस संबंध में अपनी बात रखते हुए कहा है, कि ’99 रुपये में मील, सिर्फ कीमत की बात नहीं है बल्कि एक वादा है।’

175 शहरों में होगा उपलब्ध

कंपनी इस 99 स्टोर को पूरे भारत में 175 शहरों में उपलब्ध कर रही है, जिसमें बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, दिल्ली, पुणे, चेन्नई, लखनऊ, वड़ोदरा समेत कई बड़े शहर शामिल हैं, यहां ग्राहकों द्वारा इस स्टोर का उपयोग करके तुरंत फ्रेश फूड ऑर्डर किया जा सकता है।

Swiggy ऐप से ही कर पाएंगे उपयोग

यदि आप भी Swiggy 99 Store का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको बता दें, कि ये स्टोर आपको Swiggy के ऐप में ही मिल जाएगा। जब भी आप ऐप को ओपन करके फूड्स वाले ऑप्शन में जाएंगे, तो यहां पर आपको 99 Store का ऑप्शन नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको सभी फूड आईटम दिखेंगे। आप Ecosaver मोड का उपयोग करके फ्री डिलीवरी का लाभ भी ले सकते हैं।

ये पढ़ें: 5 web series for Entrepreneurs: इनमें मिलेगा थ्रिल, मोटिवेशन और नए आईडिया का भंडार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products