इस ऐप से चुपके से कर पाएंगे पेमेंट, चेक करने पर भी नहीं चलेगा किसी को पता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कभी न कभी हम किसी को सीक्रेट पेमेंट भेजने चाहते हैं, फिर चाहें वो हमारे गर्लफ्रेंड बॉयफ़्रेंड हो, या फिर कोई दोस्त हो। कभी कभी हम घर वालों से छुप कर कोई पेमेंट सामान लेने के लिए भी करते हैं, लेकिन समस्या ये आती है, कि उस पेमेंट को हाइड कैसे करें, जिससे घर वाले उसके बारे में नहीं जान पाएं। हालांकि, Paytm ने इस समस्या का समाधान निकाल दिया है, और अब Paytm में “Hide Payment” फीचर भी शामिल हो गया है, आगे इस लेख में हमने Paytm में पेमेंट हाइड कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से बताया है।

ये पढ़ें: 5 web series for Entrepreneurs: इनमें मिलेगा थ्रिल, मोटिवेशन और नए आईडिया का भंडार

Paytm में “Hide Payment” फीचर क्या है?

कंपनी ने मई, 2025 में अपने ऐप में “Hide Payment” फीचर को शामिल किया था, जिसके माध्यम से यूजर्स किसी भी ट्रांजैक्शन को चुन कर उसे पेमेंट हिस्ट्री में से हाइड कर सकते हैं। यदि आप उस ट्रांजैक्शन को फिर से देखना चाहते हैं, या किसी को दिखाना चाहते हैं, तो उसे वापस अनहाइड भी किया जा सकता है।

इस फीचर को खास उन लोगों के लिए रोलआउट किया गया है, जो अक्सर कुछ शॉपिंग करते हैं, या खाने पीने का सामान ऑर्डर करते हैं, एक तरह से ये यूजर की प्राइवेसी को भी बढ़ाता है।

Paytm में पेमेंट हाइड कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप को ओपन करें।
  • यहां पर आपको “Balance & History” वाले सेक्शन में जाना होगा।
  • अब यहां पर आप पेमेंट हिस्ट्री में से जिस भी ट्रांजैक्शन को हाइड करना चाहते हैं, उसे लेफ्ट स्वाइप करें।
  • इतना करने पर स्क्रीन पर उस ट्रांजैक्शन को हाइड करने का ऑप्शन नजर आ जाएगा।
  • अब आपको “Hide” ऑप्शन पर क्लिक करना है, और उसके बाद “Yes” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर आपके Paytm ऐप से वो ट्रांजैक्शन हाइड हो जाएगा।

Paytm में पेमेंट अनहाइड कैसे करें?

  • इसके लिए भी सबसे पहले अपने फोन में Paytm ऐप को ओपन करें।
  • यहां पर आपको “Payment History” के साइड में तीन डॉट्स दिखेंगे, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक मेन्यू ओपन होगा, यहां पर आपको “View Hidden Payments” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन का ऑप्शन आएगा, मतलब आपको फिंगर प्रिंट का उपयोग करना है।
  • इस सेक्शन में जाने के बाद जिस भी हिडन पेमेंट को फिर से अनहाइड करना चाहते हैं, उसे लेफ्ट स्वाइप करें।
  • इतना करने पर “Unhide” का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वो पेमेंट फिर से अनहाइड हो जाएगा, और आपके ऐप में ट्रांजक्शन हिस्ट्री में दिखने लगेगा।

निष्कर्ष

इस लेख में हमनें Paytm में पेमेंट हाइड कैसे करें? इसके बारे में बताया है, साथ ही उसे अनहाइड करने की जानकारी भी दी है। इसके बाद आप किसी भी ट्रांजैक्शन को हाइड करके अपनी प्राइवेसी को बनाए रख सकते हैं। फिलहाल ये फीचर सिर्फ Paytm में है, जल्द ही अन्य UPI ऐप्स भी इस फीचर को शामिल कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Vivo X200 FE लॉन्च, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePUC कब खत्म हो रहा है? गाड़ी नंबर डालकर 1 मिनट में चेक करें, नए नियम में आपकी गाड़ी को कितना समय मिलेगा

एक नज़र में : सड़क परिवहन मंत्रालय के PUCC पोर्टल पर गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर डालते ही आपके PUC की एक्सपायरी तारीख सामने आ जाती है। इसी पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘PUCC Defaulter’ वाला आंकड़ा 14 करोड़ के पार दिख रहा है। ये तारीख अब पहले से ज़्यादा मायने …

Imageफोटो असली है या AI से बनी? फोन पर ऐसे करें चेक, अब OpenAI वाली फोटो भी पकड़ी जाएगी

एक नज़र में : WhatsApp या Instagram पर आई कोई फोटो असली है या AI से बनी, इसकी जांच अब आप अपने फोन से ही कर सकते हैं, और इसके लिए कोई पेड ऐप खरीदने की ज़रूरत नहीं है। सबसे बड़ी खबर ये है कि 7 अक्टूबर से Google का SynthID Detector हर किसी के …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageफेस्टिव सीज़न डिस्काउंट में सस्ता Smart TV ले रहे हैं? ₹8,000 का ‘QLED’ और ₹30 हज़ार वाले Samsung का पूरा सच

एक नज़र में : दिवाली सेल में सस्ता Smart TV ढूंढ रहे लोगों को Amazon पर ₹7,699 का एक 32 इंच TV दिख रहा है, जिसकी लिस्टिंग इमेज पर बड़े अक्षरों में QLED लिखा है। लेकिन अलग से स्ट्रीमिंग स्टिक लगाए बिना आप इस पर YouTube भी नहीं चला पाएंगे, क्योंकि इसकी लिस्टिंग में Wi-Fi …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Discuss

Be the first to leave a comment.