Vivo X200 FE लॉन्च, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने फाइनली वैश्विक बाजार में अपना Vivo X200 FE लॉन्च कर दिया है। फिलहाल ये फोन मलेशिया में उपलब्ध है, भविष्य में भारत सहित अन्य देशों में भी इसे पेश किया जा सकता है। फोन को चीन में लॉन्च हुए Vivo S30 Pro mini के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। आगे Vivo X200 FE फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Best Samsung Phones Under 30,000: इनमें मिलेंगे बेहतर परफॉरमेंस के साथ शानदार फीचर्स

Vivo X200 FE की कीमत

फिलहाल इस फोन को मलेशिया में पेश किया गया है, जहां इसकी कीमत 12GB + 512GB वेरिएंट के लिए RM 3199 (लगभग 64,805 रुपए ) है। फोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट के साथ Black Luxe, Yellow Glow, Pink Vibe और Blue Breeze इन चार रंगों में उपलब्ध होगा।

कंपनी ने भारत में इस फोन के लॉन्च की पुष्टि भी कर दी है, जहां इसमें 12GB + 512GB वेरिएंट के साथ साथ हमें 12GB + 256GB वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है।

Vivo X200 FE फीचर्स

Vivo X200 FE फीचर्स

इसके वैश्विक वेरिएंट में 6.31 इंच का (2640 x 1216 पिक्सल्स) 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Dimensity 9300+ 4nm SoC द्वारा संचालित होता है, और इसमें 12GB LPDDR5X RAM के साथ 512GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। फोन Funtouch OS 15 के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50MP Sony IMX921 OIS प्राइमरी कैमरा 8MP 106° अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50MP IMX882 3x पेरिस्कोप कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 50MP AF सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6500mAh बैटरी के साथ आता है, और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें IP68 + IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है।

ये पढ़ें: Flipkart Goat Sale 2025 में इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा 80% तक का डिस्काउंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products