5 web series for Entrepreneurs: इनमें मिलेगा थ्रिल, मोटिवेशन और नए आईडिया का भंडार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी नौकरी करना पसंद नहीं करते हैं, और खुद का स्टार्ट अप करना चाहते हैं, या लाइफ में आगे बढ़ने के बारे में सोचते हैं, तो कहीं न कहीं आप मनोरंजन के लिए भी इसी तरह की वेब सीरीज देखना पसंद करते होंगे। इस लेख में हमनें एंटरप्रेन्योर के लिए 5 वेब सीरीज (5 web series for Entrepreneurs) की जानकारी साझा की है, जिनमें आपको मनोरंजन के साथ साथ मोटिवेशन और नए नए आईडिया भी मिलेंगे। आगे इन 5 बिजनेस वेब सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo X200 FE लॉन्च, कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

एंटरप्रेन्योर के लिए 5 वेब सीरीज | 5 web series for Entrepreneurs

  • TVF Pitchers
  • TVF Cubicles
  • Silicon Valley
  • How I Made My Millions
  • Startup

TVF Pitchers

साल 2015 में रिलीज हुई ये बिजनेस श्रेणी की वेब सीरीज काफी शानदार है, जिसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज में Naveen, Jitu, Yogi और Mandal इन चार दोस्तों की कहानी बताई गई है, जो अपनी नौकरी के साथ साथ खुद का स्टार्ट अप करना चाहते हैं, और इसके लिए वो एक इन्वेस्टर की तलाश में होते हैं। इस बीच उन्हें काफी परेशानी और आपस के रिश्तों में हो रही उलझनों का सामना करना पड़ता है।

TVF Cubicles

5 web series for Entrepreneurs की लिस्ट में ये दूसरी सीरीज है, जो कहीं न कहीं आपको इंस्पायर करती है। इस सीरीज को आप SonyLiv पर देख सकते हैं। सीरीज में Abhishek Chauhan, Badri Chavan, Ayushi Gupta और बाकी अन्य को कास्ट किया गया है। इसमें IT सेक्टर में जॉब करने वाले Piyush Prajapati की कहानी को दर्शाया गया है, जो अपने जॉब के दौरान होने वाली परेशानी का सामना करके निरंतर आगे बढ़ता रहता है।

Silicon Valley

खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो ये सीरीज भी आपको काफी पसन्द आएगी। 2014 में रिलीज हुई इस सीरीज को आप JioHotstar पर देख सकते है। इस सीरीज में 6 प्रोग्रामर्स की कहानी को बताया गया है, जो सिलिकॉन वैली में अपने पर जमाए रखना चाहते हैं, जिसमें से एक अपने ऐप Pied Piper के लिए एक इन्वेस्टर की तलाश में रहता है। इस बीच कुछ कॉमेडी, कुछ ड्रामा और ढेर सारा मोटिवेशन देखने को मिलेगा।

How I Made My Millions

इस सीरीज को IMDb पर 10 में से 9.1 की रेटिंग मिली है। सीरीज में उन लोगों की कहानी को बताया गया है, जो आम आदमी होते हैं, और अपने सपने को पूरा करने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। जब उनका स्टार्टअप सफल हो जाता है, तो उनके लिए ये काफी फायदेमंद साबित होता है। हालांकि, इस बीच उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और इस पूरी यात्रा को बखूबी दर्शाया गया है। इस सीरीज को आप Apple TV+ पर देख सकते हैं।

Startup

5 web series for Entrepreneurs की लिस्ट में ये आखिरी सीरीज है, जिसमें तीन अंजान आदमियों को बताया गया है, जो अपने गैरकानूनी पैसे को छुपाने के लिए GenCoin नामक एक स्टार्ट अप करते हैं। हालांकि, एक FBI एजेंट Phil Rask उन्हें बेनकाब करने के प्रयास में लग जाता है। इस बीच सीरीज में काफी थ्रिल भी मिलने वाला है। इस सीरीज को आप Prime Video पर देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Netflix की ये 5 फिल्में आपको अपने बच्चों को एक बार जरूर दिखानी चाहिए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Imageइस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageRedmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई …

Discuss

Be the first to leave a comment.