Stree और Bhediya के पार्ट 2 देखने को हो जाएं तैयार: राजकुमार राव और वरुण धवन ने बताया कब होंगी रिलीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Jio किस तरह से अलग अलग व्यापारों में पैर पसार है, ये तो हम सभी देख सकते हैं। इनमें से ही एक है Reliance की प्रोडक्शन फर्म Jio Studios, जिसकी शुरुआत 2018 की पॉपुलर बॉलीवुड फिल्म Stree से हुई थी। इसमें मुख्य किरदार में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर थे। इसने अपनी ही एक कॉमेडी हॉरर की दुनिया बना ली, जिसमें हमें आगे चलकर Roohi और Bhediya जैसी फिल्में देखने को मिलीं। अब इसी सप्ताह Jio Studios ने एक ग्रैंड इवेंट होस्ट किया है, जिसमें उन्होंने 100 से ज़्यादा फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ करने की घोषणा की है। इस इवेंट में कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं और कई बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा भी की गयी, जिनमें Stree 2 का भी नाम शामिल है।

Stree 2 कब होगी लॉन्च

Stree 2

Jio Studios का ये इवेंट बुधवार को हुआ, जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने बड़े ही फ़िल्मी अंदाज़ में अपनी फिल्म Stree के सीक्वल यानि Stree 2 की घोषणा की। इतना ही नहीं, ये भी बताया गया है कि ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 31 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी। अभी कुछ ही दिन पहले श्रद्धा कपूर ने ये भी कहा था कि कुछ ही समय में वो इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

Bhediya 2 कब होगी लॉन्च

इसके अलावा पिछले साल नवंबर में रिलीज़ हुई Bhediya भी Jio Studios द्वारा ही रिलीज़ की गयी और ये काफी पसंद भी की गयी। हाल ही में इसकी OTT रिलीज़ की तारीख भी लीक हुई है। और अब इसके भी पार्ट 2 के आने की घोषणा हो चुकी है। मुंबई में हुए इस इवेंट में खुद वरुण धवन ने Bhediya 2 की पुष्टि की है। इस फिल्म को 2025 में रिलीज़ किया जायेगा। हालांकि अभी इसमें 2 साल हैं, लेकिन ये तो तय है कि आपको इसके साथ एक और हॉरर कॉमेडी वाला डोज़ मिलने वाला है।

Jio Studios द्वारा इस कंटेंट के लिए आपको ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। Stree 2 और Bhediya 2 भले ही बाद में आएँगी, लेकिन इस कंटेंट की शुरुआत अगले महीने (8 मई ) को आने वाली शहीद कपूर की फिल्म Bloody Daddy से हो जाएगी। इसके बाद इस स्टूडियो की तरफ से अगली पेशकश भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म ही है, जिसका नाम मुँझा (Munjha) है और इसमें शरवरी वाघ मुख्य किरदार अदा करेंगी। ये फिल्म इसी साल जून में आने वाली है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageसाल 2019 में Netflix के 15 बेस्ट अल्टरनेटिव: Amazon Prime, Disney+, Hotstar के अलावा और भी

ऑन-डिमांड विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की बात करे तो सबसे पहले नाम आता है Netflix का, जो हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित हुई है। साल 2016 में Netflix ने भारत सहित 128 देशों में अपने नेटवर्क को बढ़ाया था जो हाई-क्लास यूजर के लिए काफी बेहतर साबित होती है। Netflix में आपको काफी ओरिजिनल कंटेंट …

ImagePOCO अब बना गया है एक अलग ब्रांड: शाओमी ने ट्विटर पर की घोषणा

आज शुक्रवार के दिन शाओनी ने एक बड़ी घोषणा कर डी है जो कुछ यूजरों के लिए काफी बेहतर साबित होने वाली है। जी हाँ शाओनी ने आक्ज 2018 में इंडियन मार्किट में पेश किये गये सबसे किफायती SD845 चिपसेट वाली डिवाइस Poco F1 को एक अलग ब्रांड के तौर पर पेश कर दिया है। …

ImageRedmi Note 17 और Poco M8 Plus भारत आने को तैयार – BIS पर दिखे दोनों फोन, जानें कब होगी एंट्री

Xiaomi के दो नए फोन भारत आने की तैयारी में हैं। Redmi Note 17 और Poco M8 Plus, दोनों भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिख गए हैं, और इसी लिस्टिंग ने इनकी भारत में जल्द एंट्री के संकेत भी दे दिए हैं। अगर आप एक नए मिड-रेंज फोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.