Snapdragon 8 Gen 1 का बेंचमार्किंग स्कोर सामने आया; Dimensity 9000 को पीछे छोड़ा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

MediaTek और Qualcomm दो प्रमुख चिपसेट बनाने वाली कंपनियां हैं, जिनके चिपसेट हर रेंज के स्मार्टफोनों में देखे जा सकते हैं। इस साल के फ्लैगशिप चिपसेटों की बात करें तो MediaTek की तरफ से Dimensity 9000 फ्लैगशिप चिप पिछले हफ्ते ही सामने आया है और Qualcomm का Snapdragon Tech Summit भी आने वाले हफ्ते में ही है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 1 पेश किया जायेगा। अब इसी से जुड़ी एक दिलचस्प ख़बर जो आज आयी है, वो ये है कि आज कथित तौर पर पहली बार AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर, SM8450 मॉडल नंबर के साथ Snapdragon 8 Gen 1 को देखा गया और इसे realme के आने वाले फ्लैगशिप फ़ोन realme GT 2 Pro (RMX3300) के साथ स्पॉट किया गया है।

ये पढ़ें: WhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

इस नयी रिपोर्ट या लीक में इस नए फ्लैगशिप चिपसेट का AnTuTu स्कोर सामने आया है, जो कि 1025215, है। ये स्कोर पिछले फ्लैगशिप चिपसेट Qualcomm Snapdragon 888 Plus के स्कोर 850,000 से कहीं ज़्यादा है। वहीँ MediaTek के हाल ही में आये Dimensity 9000 (MT6983) चिपसेट का AnTuTu बेंचमार्किंग स्कोर पिछले हफ्ते 1,007,396 रहा है और ये 10 लाख से ऊपर स्कोर करने वाला पहला चिपसेट भी रहा है, लेकिन अज्ज सामने आयी रिपोर्ट यदि सही होती है, तो अब Snapdragon 8 Gen 1 का स्कोर ज़्यादा है।

वहीँ, AnTuTu पर इस चिपसेट के साथ आने वाले realme के फ़ोन GT 2 Pro के फीचरों की बात करें तो, इस फ़ोन में 6.5-इंच की फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है।

Realme GT 2 Pro में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज आने की भी उम्मीद है। फ़ोन में 108MP के मुख्य कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5MP का डेप्थ सेंसर भी आ सकता है। सामने की तरफ, 32MP का सेल्फी कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 125W अल्ट्राडार्ट फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की अटकलें भी लगायी जा रही हैं।

ये पढ़ें: इस दिन लॉन्च होंगे Xiaomi 12X और Xiaomi 12; यहां जानें पूरी ख़बर

इतनी अफवाहों के बाद, उम्मीद कर सकते हैं कि अगले सप्ताह मंगलवार को होने वाले Snapdragon Tech Summit में कंपनी realme GT 2 Pro को टीज़ कर सकती है, और साथ ही इसे इस नए चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन भी घोषित कर सकती है। लेकिन पहले कुछ रिपोर्ट जो आयी हैं, उनके अनुसार Xiaomi 12 इस नए चिपसेट के साथ सबसे पहले दिसंबर में दस्तक दे सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

Imageइन 5 कारणों से खरीद सकते हैं Moto Edge 30 Pro

Motorola ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge 30 Pro लॉन्च तो कर दिया है, लेकिन ये फ़ोन सबसे सस्ते Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ आने वाले फ़ोन के तौर पर ज़्यादा जाना जा रहा है। स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट, लेटेस्ट चिपसेट से लेकर फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे सभी फ़ीचर भी …

Imageये हैं Snapdragon 8 Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट ने साथ आने वाले फ़ोन; आपको है किसका इंतज़ार ?

Qualcomm ने Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट को आज Snapdragon Tech Summit में प्रस्तुत किया। कंपनी का ये इवेंट हवाई में हुआ। ये कंपनी का नया फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 888 का सक्सेसर है, जिसे 2022 साल में हम अधिकतर फ्लैगशिप स्मार्टफोनों में देखेंगे। इस बार कंपनी ने नाम में तो बदलाव किया ही है, …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.