बॉलीवुड में नई एंट्री, शाहरुख ने बेटे आर्यन खान की नयी Netflix वेब सीरीज़ का किया ऐलान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। मुंबई में Next on Netflix इवेंट में खुद शाहरुख़ खान ने, उनकी पहली वेब सीरीज़ के टाइटल से पर्दा उठाया। आर्यन खान द्वारा निर्देशित The Ba***ds of Bollywood (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड) वेब-सीरीज़ 2025 में ही Netflix पर रिलीज़ होने वाली है। इस सीरीज का निर्माण गौरी खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।

ये पढ़ें: Ashram 3 Part 2 का इंतज़ार ख़त्म – टीज़र हुआ रिलीज़

Netflix ने हाल ही में इसके टाइटल रेवेअल का वीडियो भी जारी किया, जो काफी दिलचस्प है। इसमें शाहरुख और आर्यन के बीच मज़ेदार एक्टर – डायरेक्टर वाली बातचीत दिखाई गई है। टीज़र में शाहरुख़ कई तरीकों से एक ही डायलॉग बोलते नज़र आते हैं, लेकिन फिर भी कई टेक के बाद आर्यन खान को संतुष्ट नहीं कर पाते। इस दौरान शाहरुख अपने प्रसिद्ध डायलॉग को थोड़ा बदलकर कहते हैं, “पिक्चर तो सालों से बाकी है, पर शो तो अब शुरू होगा।” इसी के साथ इस शो का टाइटल The Ba***ds of Bollywood रिवील किया जाता है।

The Ba***ds of Bollywood

शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया है और उन्होंने आर्यन खान के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस नोट में लिखा है, “आज का दिन खास है, क्योंकि रेड चिलीज़ और आर्यन खान Netflix पर अपनी नई सीरीज़ की यात्रा शुरू कर रहे हैं। आगे बढ़ो और लोगों का मनोरंजन करो आर्यन… और याद रखो, शो बिज़नेस जैसा कोई बिज़नेस नहीं है।”

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन टीज़र से ये साफ़ लग रहा है कि ये सीरीज़ बॉलीवुड की चमक-धमक भरी दुनिया को एक नए नज़रिए से पेश करेगी। दर्शकों को इस सीरीज़ का बेसब्री से इंतजार है, और ये जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि आर्यन का ये निर्देशन डेब्यू कैसा रहता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.