Apple के इनवाइट पर ‘Nothing’ लिखकर Carl Pei ने किया Phone (4a) के लॉन्च का ऐलान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टेक दुनिया में Carl Pei ने एक बार फिर शरारती अंदाज़ में हलचल मचा दी है। उन्होंने Apple के एक असली इवेंट इनवाइट की फोटो शेयर की, लेकिन Apple लोगो के ऊपर हाथ से “Nothing” लिख दिया और नीचे तारीख डाल दी: March 5 (5 मार्च)। बस, यहीं से Nothing Phone (4a) की लॉन्च डेट आधिकारिक हो गई।

दिलचस्प बात यह है कि Apple ने अलग-अलग शहरों (New York और Shanghai समेत) के लिए भी इनवाइट भेजे थे, लेकिन Carl ने खास तौर पर लंदन वाला इनवाइट इस्तेमाल किया। इससे साफ संकेत मिलता है कि Nothing Phone (4a) सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च इवेंट लंदन में ही होगा।

ये पढ़ें: 8,000mAh बैटरी वाला 5G फोन लॉन्च, ₹30,000 से कम में 144Hz कर्व्ड स्क्रीन

हाल ही में एक YouTube इंटरव्यू में Carl Pei ने Phone (4a) को Nothing की बेस्ट-सेलिंग लाइन का “complete evolution” बताया। उनके अनुसार इस बार अपग्रेड सिर्फ स्पेसिफिकेशन तक सीमित नहीं होंगे, बल्कि डिज़ाइन और मटेरियल में भी ज़्यादा प्रीमियम फील मिलेगी। साथ ही बेहतर डिस्प्ले, पिछली सीरीज़ के मुकाबले सुधरे हुए कैमरे और ज़्यादा मज़बूत परफॉर्मेंस का वादा किया गया है।

लीक्स अब तक इन संभावित फीचर्स की ओर इशारा कर रहे हैं:

  • फ्लैट 120Hz OLED डिस्प्ले
  • Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर
  • UFS 3.1 स्टोरेज
  • IP65 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस
  • लगभग 5,100–5,200mAh बैटरी

अभी तक कंपनी ने आधिकारिक स्पेसिफिकेशन का पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन 5 मार्च को होने वाला इवेंट कई बड़े अपग्रेड्स से पर्दा उठा देगा। वहीँ इसकी कीमतों को लेकर अभी कोई खबर नहीं है।

ये पढ़ें: AI Summit 2026: दिल्ली में जुटे Google-OpenAI के दिग्गज, PM मोदी ने शुरू किया AI का सबसे बड़ा समिट

Nothing Phone (4a) सीरीज़ अपने पिछले मॉडल की सफलता को नई ऊंचाई दे पाएगी या नहीं, यह तो लॉन्च के बाद ही साफ होगा, लेकिन Carl Pei ने मार्केटिंग की बाज़ी ज़रूर मार ली है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageNothing ने CMF को बनाया अलग कंपनी, अब बहुमत हिस्सेदारी भारतीयों के पास

Nothing अपनी भारत रणनीति को एक कदम और आगे ले जा रहा है। कंपनी अब अपनी सब-ब्रांड CMF को एक अलग कंपनी बना रही है, जिसमें बहुमत हिस्सेदारी भारतीय शेयरधारकों के पास होगी। Nothing के CEO Carl Pei ने कंफर्म किया है कि CMF का मुख्यालय भारत में ही रहेगा, और इसकी अपनी लोकल टीम …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageNothing का बड़ा दांव – Phone (4a) में नया Glyph Bar और दमदार Snapdragon चिप, लॉन्च से पहले ही बढ़ी हलचल

Nothing 5 मार्च को अपनी Phone (4a) सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने 2026 में Phone (4) लाने के बजाय 4a लाइनअप पर फोकस किया है। ऐसे में सवाल सिर्फ नए फोन का नहीं, बल्कि ब्रांड की रणनीति का भी है — क्या Nothing अब मिड-रेंज को ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.