Smasung Galaxy S9 और S9+ होंगे Flipkart Exclusive: टीज़र पेज हुआ लाइव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग 25 फरवरी को अपने बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश करेगी जिनका नाम सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9+ होगा। लेकिन लांच से पहले ही फ्लिपकार्ट ने एक टीज़र पेज पेश कर दिया है जिसपर लिखा है “9OnFlipkart”, जिस से यह सुनिश्चित हो जाता है की सैमसंग के यह दोनों फ्लैगशिप फोन भारत में इसी प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे।(Read in English)

फ्लिपकार्ट के टीज़र पेज पर आपको सैमसंग द्वारा जारी की गयी ‘reimagine camera’ विडियो के साथ-साथ एक GIF और एक बैनर इमेज भी दी गयी है जिसपर लिखा है ” 25.02.2018 को आ रहा है अपडेट के लिए जुड़े रहे”।

सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9+ के इतने सारे लीक्स, रिपोर्ट, रेंडर समाने आ चुके है जिनसे इन दोनों ही फोनों के अधिकतर सभी स्पेसिफिकेशन पता लग चुके है। रेंडर और लाइव इमेज के द्वारा यह भी साफ़ हो चूका है की इन फोन का डिज़ाइन अपने पुराने साथियों से अलग नहीं होगा .

दोनों ही फोनों की खासियत कैमरा होगा जिसको कंपनी ‘reimagine camera” टेगलाइन के साथ पेश कर रही है। फोटोग्राफी के लिए 12MP का ड्यूल कैमरा दिया जायेगा जो ऑप्टिकल-इमेज-स्टेबिलाइजेशन के साथ आएगा। यह 720p HD रेसोलुशन पर 960fps की स्लो-मो विडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी देता है .

S9 की लीक हुई इमेज से पता चलता है की यह फ़ोन ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आएगा और हार्डवेयर की बात करे तो फ़ोन में पहली बार स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट दिया जा सकता है। लेकिन भारत में यह फ़ोन Exynos 9810 प्रोसेसर के साथ लांच किया जा सकता है।

अगर चल रही सभी अफवाहे और रिपोर्ट सच साबित होती है तो यह फ़ोन अपने ग्लोबल लांच (16 मार्च) के साथ ही भारत में भी उपलब्ध हो जायेगा आपको इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। हम उम्मीद करते है की सैमसंग अपने इन फ्लैगशिप फ़ोनों के लिए प्री-बुकिंग ऑफर की भी घोषणा कर सकता है।

9 Expected Samsung Galaxy S9 and S9+ Features That Make Them Exciting

Related Articles

ImageFASTag Annual Pass महंगा हुआ: सरकार ने बढ़ाई कीमत, जानें नया रेट, कैसे बनवाएं और कहाँ इस्तेमाल होगा

FASTag Annual Pass लेने वालों की गिनती अब 1 करोड़ के पार पहुँच गई है, जिसकी जानकारी सरकार ने 28 सितंबर को दी है। ये पास 15 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, यानी जिन लोगों ने इसे शुरुआती दिनों में लिया था, उनका एक साल अब पूरा हो चुका है। वहीं जो लोग हाईवे …

ImageSamsung Galaxy A90 होगा 10 अप्रैल को लांच: सैमसंग इंडिया साईट से हुई आधिकारिक पुष्ठी

Samsung 10 अप्रैल को एक लांच इवेंट की तैयारी कर चूका है जो 3 अलग-अलग शहर Bangkok, Milan, और Sao Paulo में एक साथ आयोजित किया जायेगा। इस इवेंट में यह तो साफ़ है की कोई Galaxy A-सीरीज की डिवाइस ही लांच की जाएगी लेकिन कौन सी इस बारे में सैमसंग ने कोई जानकरी नहीं …

Imageइन-डिस्प्ले कैमरा सेंसर के साथ Samsung Galaxy A8s हो सकता है अगले साल लांच

सैमसंग ने हाल ही में चीन में एक इवेंट आयोजित किया था जहाँ Galaxy A6s और Galaxy A9s को लांच किया गया था। उसी इवेंट में यह भी घोषणा की थी की कंपनी जल्द ही Galaxy A8s को भी पेश करने की तैयारी कर रही है। हालाँकि अभी के लिए सैमसंग ने इस डिवाइस से …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2026: कल पेश होंगे तीन नए फोल्ड फोन और स्मार्टवॉच, जानें कैसे देखें लाइव लॉन्च

Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट Galaxy Unpacked 2026 कल होने जा रहा है। 22 जुलाई को लंदन में कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच से पर्दा उठाएगी। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग शाम करीब 6:30 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (Samsung.com), Samsung Newsroom और कंपनी के आधिकारिक …

Discuss

Be the first to leave a comment.