Samsung ने Galaxy S8 और Galaxy S8+ के लिए ओरेओ अपडेट देना फिर से शुरू किया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने अपने डिवाइसों को एंड्राइड ओरेओ अपडेट देने में थोड़ा समय लगा दिया है क्योकि अभी तक सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी S8 ही एकमात्र फ़ोन है जिसको ये अपडेट मिला है। लेकिन अपडेट रोल-आउट को पिछले हफ्ते ही अचानक रोक दिया गया जिसका कारण कंपनी ने एक बग बताया जिसकी वजह से डिवाइस अचानक री-बूट हो जाती थी।(Read in English)

कंपनी द्वारा इस प्रॉब्लम को हल कर लिया गया है और पुनः एंड्राइड ओरेओ अपडेट को गैलेक्सी S8 डिवाइस के लिए शुरू कर दिया है।

नए फर्मवेयर वर्जन G950FXXU1CRB7 और G955XXU1CRB7 को क्रमश:गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8+ के लिए रोल-आउट कर दिया है। अगर आप पहले से ही एंड्राइड ओरेओ चला रहे है अपने फ़ोन पर तो यह अपडेट आपके लिए 530MB का होगा। जो अभी भी अपने फ़ोन में एंड्राइड नोगत बेस्ड सॉफ्टवेर चला रहे है उनके लिए इसका साइज़ कुछ ज्यादा हो सकता है।

यह अपडेट लॉग साफ़ साफ़ दिखता है की फर्मवेयर को नयी डेट (19 फरवरी) और सिक्यूरिटी पैच को 1 फरवरी(पुराने अपडेट की तरह) डेट दी हुई है। अपडेट लॉग में बदलाव होना साफ़ बताता है की अपडेट की स्टेबिलिटी पहले से बेहतर हुई है जिसका मतलब है की री-बूट की प्रॉब्लम अब हल हो गयी है।

यह भी पढ़े: Smasung Galaxy S9 और S9+ होंगे Flipkart Exclusive: टीज़र पेज हुआ लाइव

अभी यह रोल-आउट सिर्फ जर्मनी में शुरू किया गया है, लेकिन आप जल्दी ही इसके अन्य बाजारों में भी शुरू होने की उम्मीद कर सकते है।

सैमसंग का पहला एंड्राइड ओरेओ पर चलने वाली डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी S9/S9+ होगी . इस दोनों ही डिवाइस को लेकर काफी लीक्स और रिपोर्ट आ चुकी है और साउथ कोरियाई कंपनी अपने इन फ्लैगशिप फ़ोनों को 25 फरवरी, 2018 को पेश करेगा।

Source

Related Articles

ImageFASTag Annual Pass महंगा हुआ: सरकार ने बढ़ाई कीमत, जानें नया रेट, कैसे बनवाएं और कहाँ इस्तेमाल होगा

FASTag Annual Pass लेने वालों की गिनती अब 1 करोड़ के पार पहुँच गई है, जिसकी जानकारी सरकार ने 28 सितंबर को दी है। ये पास 15 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, यानी जिन लोगों ने इसे शुरुआती दिनों में लिया था, उनका एक साल अब पूरा हो चुका है। वहीं जो लोग हाईवे …

ImageSamsung Galaxy F12 हैंड्स ऑन

Samsung इंडियन मार्किट में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को और बेहतर बनाने के लिए Galaxy F और Galaxy A सीरीज में नए फ़ोनों को लांच कर रहा है । इस से थोडा हट कर कंपनी ने अब Galaxy F सीरीज के तहत अपना एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy F112 को इंडिया में लांच कर दिया …

ImageSamsung Galaxy M10 बनाम Asus Zenfone Max M2; एंट्री लेवल पर कौन साबित होगा बेहतर

सैमसंग इंडिया ने इस साल अपने स्मार्टफोनों को लेकर अपनी रणनीति थोडा बदली है जिसका सबसे ताज़ा उदाहरण है एंट्री लेवल सेगमेंट में लांच किया गया Samsung Galaxy M10 (रिव्यु)। इस सेगमेंट में Asus ने अपना Zenfone Max M2 कुछ समय पहले पेश किया था जो काफी लोकप्रिय साबित हुआ है। (Samsung Galaxy M10 vs …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageSamsung ने शुरू किया नया अपडेट रोलआउट, Fold6 और Flip6 यूज़र्स को मिला बड़ा फीचर

Samsung ने अब अपने 2024 के फोल्डेबल फोन्स, Galaxy Z Fold6 और Galaxy Z Flip6 के लिए One UI 8.5 बीटा रोलआउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत साउथ कोरिया से हुई है। यह अपडेट मार्च 2026 के आखिर में लाइव हुआ है और वहां के यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.