Samsung Galaxy Z Fold 7 का टीज़र आया सामने: क्या इस बार Ultra वेरिएंट भी होगा लॉन्च?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung की फ्लैगशिप फोल्डेबल सीरीज़ जल्दी ही दस्तक देने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Galaxy Z Fold 7 को टीज़ किया है और इसे “The Next Chapter of Ultra” बताया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार Samsung अपने फोल्डेबल फोनों में Galaxy Z Fold 7 Ultra को भी शामिल करेगा?

Galaxy Unpacked इवेंट जुलाई में होने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है और अब Samsung द्वारा शेयर किया गया ये नया टीज़र एक बार फिर फोल्डेबल फोनों के फैन्स की उत्सुकता बढ़ा रहा है। Samsung ने अपने newsroom और ऑफिशियल चैनलों पर जिस तरह से “Fold 7” और “Ultra” शब्दों को एक साथ जोड़ा है, उसने कई तरह की अटकलों को हवा मिली है।

ये पढ़ें: जून 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones In June 2025

Galaxy Z Fold 7 टीज़र में “Ultra” टैग ?

Samsung ने Galaxy Z Fold 7 के टीज़र में बहुत साफ तौर पर इस फोल्डेबल को Ultra ब्रांडिंग से जोड़ने की कोशिश की है। टीज़र में इसे “Next Chapter of Ultra” कहा है। ये कुछ वैसा ही है, जैसे Galaxy S Ultra और Galaxy Tab Ultra को पेश किया गया था।

हालांकि कंपनी ने अब तक Galaxy Z सीरीज़ के किसी भी फोन के साथ Ultra वेरिएंट लॉन्च नहीं किया है, लेकिन इस बार ब्रांड के इशारे कुछ और ही कह रहे हैं। क्या वास्तव में इस बार Ultra लाइनअप की एंट्री हो सकती है?

Samsung Galaxy Z Fold 7

क्या Galaxy Z Fold 7 Ultra वाकई में आएगा?

जहां एक तरफ टीज़र से ये संकेत मिलते हैं कि Samsung कुछ बड़ा प्लान कर रही है, वहीं दूसरी ओर SamMobile की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल Galaxy Z Fold 7 Ultra के लॉन्च की संभावना बहुत ही कम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung ने फिलहाल किसी Ultra वेरिएंट को टेस्ट या प्रोडक्शन स्टेज तक नहीं पहुंचाया है।

Samsung के इस टैगलाइन में Ultra ब्रैंडिंग का इस्तेमाल का मतलब ये भी हो सकता है कि फोन में सबसे बेहतरीन फीचर मिलेंगे, यानि ये उस केटेगरी में बेस्ट होगा।

ये पढ़ें: कंपनी का एलान! Nothing Phone (3) मिल सकता है फ्री में, बस करना होगा ये

Galaxy Fold 7 में क्या हो सकता है नया?

Samsung Galaxy Fold 7, Flip 7 और Flip 7 FE, Galaxy Unpacked इवेंट जो जुलाई 2025 में होने वाला है, में लॉन्च होंगे। Samsung ने इस बार Fold 7 को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं दी है, जिससे ये भी अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इस बार डिवाइस के डिज़ाइन में कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुमकिन है कि ये Fold अब पहले से पतला हो, हल्का हो या फिर इसकी हिंज टेक्नोलॉजी और भी ज़्यादा बेहतर हो।

Samsung फोल्डेबल सीरीज़ में ‘Ultra’ टैगलाइन?

अगर Samsung वाकई में Galaxy Z Fold 7 Ultra को लॉन्च करती है, तो ये फोल्डेबल मार्केट में एक नया बेंचमार्क सेट करेगा। अब तक फोल्डेबल फोनों को लेकर यूज़र्स का सबसे बड़ा सवाल रहा है कि क्या ये रियल फ्लैगशिप की तरह परफॉर्म कर सकते हैं। और शायद इसी को ध्यान में रखते हुए Samsung कोई नया Ultra ब्रांडिंग के साथ फोल्डेबल पेश करे।

Ultra का मतलब सिर्फ एक बड़ी स्क्रीन नहीं, बल्कि सबसे पावरफुल चिपसेट, सबसे शानदार कैमरा, और सॉफ्टवेयर लेवल पर AI से भरपूर अनुभव होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक Fold 7 Ultra की कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन जो भाषा और विज़ुअल्स Samsung ने अपने टीज़र में इस्तेमाल किए हैं, उनसे यही अंदेशा लगता है।

अब देखना ये होगा कि 10 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung सिर्फ Fold 7 और Flip 7 पेश करती है या फिर वाकई में कोई Galaxy Z Fold 7 Ultra जैसा धमाकेदार सरप्राइज़ भी देती है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 7: लीक हुए स्पेसिफिकेशन और कीमतें

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर बड़ा लीक: क्या इस बार बिना क्रीज़ वाला फोल्डेबल देखने को मिलेगा?

Samsung के अगले फोल्डेबल फोनों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं, और अब Galaxy Z Fold 8 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है, यानि पिछले साल के Galaxy Z Fold 7 की तरह ही इसकी टाइमलाइन देखने …

Discuss

Be the first to leave a comment.