Samsung अगले महीने अपनी Samsung Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करने वाला है, लॉन्च से पहले इससे सम्बंधित एक और लीक सामने आया है। हाल ही में Android Authority द्वारा इससे सबंधित नयी जानकारी सामने आयी है, जिसके अनुसार Galaxy S25 Ultra वैरिएंट में सीमलेस अपडेट फीचर मिलने वाला है, और खुश खबरी की बात ये है, कि इस फीचर को Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 Plus वैरिएंट में भी शामिल किया जा सकता है।
ये पढ़ें: Galaxy S25 Ultra Blue कलर लीक हुआ, ग्राहकों के लिए उपलब्ध हुआ तो काफी रोमांचक होगा
सीमलेस अपडेट फीचर क्या है?
इस फीचर को Google ने साल 2016 में लॉन्च किया था। इस फीचर को खास उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो काम काज के लिए 24 घंटे फ़ोन का उपयोग करते हैं। इस अपडेट की प्रक्रिया के दौरान यूजर फ़ोन को उपयोग कर पाते हैं, क्योंकि जब अपडेट की प्रोसेस को शुरू किया जाता है, तो ये अपडेट की प्रक्रिया पार्टीशन B पर रन होती है, और इस दौरान यूजर्स अपने फ़ोन का उपयोग पार्टीशन A पर करते हैं। जब अपडेट पूरा डाउनलोड हो जाता है, तो फ़ोन रीस्टार्ट होता है, और बीएस बूट होते समय फोन का उपयोग नहीं किया जा सकता है, हालाँकि बूट की प्रक्रिया में काफी कम समय लगता है। इसके लिए स्टैण्डर्ड स्टोरेज के मुकाबले ज्यादा स्टोरेज चाहिए होती है, लेकिन किसी भी फ्लैगशिप फ़ोन के लिए ये कोई परेशानी वाली बात नहीं है।
Samsung ने सबसे पहली बार इस फीचर को Galaxy A55 में शामिल किया था, इस फ़ोन को मार्च 2024 में पेश किया गया था, और अब कंपनी इस फीचर को आगे भी अपने डिवाइसों में शामिल करने वाली है, इसकी शुरुआत जनवरी 2025 में लॉन्च हो रही अपनी Galaxy S25 सीरीज से करने वाली है।
अन्य जानकारी के अनुसार सीरीज के अल्ट्रा वैरिएंट में Snapdragon 8 Elite चिपसेट को शामिल किया जाने वाला है, और इसमें 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा, और 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो लेंस का क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।
खबरों के अनुसार इस सीरीज में कंपनी एक नया मेंबर भी शामिल कर सकती है, जिसे Samsung Galaxy S25 Slim के नाम से पेश किया जा सकता है, हालाँकि सटीक जानकारी लॉन्च के नजदीक आने पर ही सामने आ सकती है।
ये पढ़ें: Lava Yuva 2 5G यूनिक डिज़ाइन और धांसू फीचर्स के साथ 10,000 से कम कीमत पर लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































