Samsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर डिस्काउंट, अब इतने सस्ते में मिलेगा बेस्ट फ्लैगशिप फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S25 Ultra offer – साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 Series प्रीमियम स्मार्टफोनों की सूची में सबसे ऊपर है। इस सीरीज़ के Samsung Galaxy S25 Ultra को “बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2025” (Best Flagship Smartphone 2025) भी माना जाता है। लोगों को ये फोन अलग अलग कारणों से पसंद है, फिर चाहे वो इसकी शानदार AMOLED स्क्रीन हो, इसकी बेहतरीन परफॉरमेंस हो, इसका कैमरा हो या फोन का अलग डिज़ाइन। लेकिन कई बार इसकी ऊँची कीमतों को देखते हुए, कुछ लोग हाथ पीछे खींच लेते हैं। उन सभी के लिए अब इस फोन को खरीदने का सबसे शानदार मौका है। अब यही दमदार फोन भारत में ग्राहकों के लिए Amazon पर शानदार ऑफर (Samsung Galaxy S25 Ultra discount) के साथ उपलब्ध है।

ये पढ़ें: Realme P4 Series ने लॉन्च से पहले ही मचा दी हलचल, कीमत से लेकर स्पेक्स तक सब लीक

Samsung Galaxy S25 Ultra discount

Samsung Galaxy S25 Ultra पर भारी छूट Discount

Samsung Galaxy S25 Ultra 12GB + 256GB स्टोरेज (Titanium Silver Blue) वेरिएंट की कीमत Amazon India पर अब 1,29,999 रुपये से घटकर सिर्फ 1,06,700 रुपये हो गई है। यानि लगभग 23,000 का डिस्काउंट (Samsung Galaxy S25 Ultra discount) आपको अभी मिल रहा है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर यूज़र्स को अतिरिक्त 3,239 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी है। इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो 47,200 रुपये तक का Samsung Galaxy S25 Ultra exchange bonus भी आप पा सकते हैं। कुल मिलाकर Galaxy S25 Ultra को इस समय पर खरीदना एक बेहद सस्ती डील साबित हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Specifications

इस फ्लैगशिप फोन में 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। ये Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही सॉफ्टवेयर में Android 15 है और इस पर 7 साल के Android अपडेट का वादा भी मिलता है, जो इसे खरीदने का एक और अच्छा कारण है। फोन में 5000mAh बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें 200MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा परफॉरमेंस बेहद शानदार है।

ये पढ़ें: Infinix HOT 60i 5G भारत में लॉन्च, लेकिन 10,000 से कम में क्या ये iQOO Z10 Lite 5G से बेहतर है?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageGalaxy S26 की चर्चा के बीच धड़ाम से गिरी Samsung Galaxy S25 की कीमत, अब इतने में मिलेगा प्रीमियम फोन

Samsung Galaxy S26 को लेकर इंटरनेट पर ज़बरदस्त हलचल मची हुई है। इसी चर्चा के बीच कंपनी ने अपने पिछले साल के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। यानि अगर आप लंबे समय से Samsung का कोई प्रीमियम फोन खरीदना चाहते थे, तो यह मौका हाथ से नहीं जाने …

Discuss

Be the first to leave a comment.