Oppo Find X9 Series भारत में लॉन्च: 2 दिन चलने वाली बैटरी और धमाकेदार फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने चीन में अपनी प्रीमियम Oppo Find X9 Series को पेश करने के लगभग 20 दिन बाद ही, इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया है। Find X9 और Find X9 Pro में दमदार चिपसेट, फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन और ट्रिपल रियर कैमरा जैसे फीचरों के साथ बड़ी बैटरी भी हैं, जिनके साथ ये लगभग 2 दिन तक चल सकते हैं।

ये स्मार्टफोन भारत में Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल साइट द्वारा उपलब्ध होंगे। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 15 रिव्यू: क्या 73,000 का ये फोन वाकई पैसा वसूल है?

Oppo Find X9 Series की कीमतें और उपलब्धता

Oppo Find X9 Price in India

  • Oppo Find X9 (12GB + 256GB): 74,999 रुपए
  • Oppo Find X9 (16GB + 512GB): 84,999 रुपए
  • रंग: काला (Space Black), ग्रे (Titanium Grey), लाल (Velvet Red), सफेद (White)
Oppo Find X9 Series
7919488

Oppo Find X9 Pro Price in India

  • Oppo Find X9 Pro (16GB + 512GB): 1,09,999 रुपए
  • कलर वैरिएंट: सफेद (Silk White), ग्रे (Titanium Charcoal), लाल (Velvet Red)

इन्हें आप आज से ही Flipkart पर दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15 लॉन्च: 5 बड़े अपग्रेड और 3 ऐसी बातें जो कर सकती हैं निराश

Oppo Find X9 & Find X9 Pro स्पेसिफिकेशन और मुख्य फीचर

Find X9 में 6.59-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसमें 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Find X9 Pro में 6.78-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें भी आपको वही पीक ब्राइटनेस मिलती है।

इन दोनों स्क्रीन्स में Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट भी है। Find X9 Pro में डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन भी है। वहीँ बेस मॉडल X9 में Gorilla Glass 7i की सुरक्षा है।

इन दोनों स्मार्टफोनों में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है, जो TSMC के सेकेंड जनरेशन 3nm प्रोसेस पर बना है। इसके अलावा दोनों फोनों में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है, जो तेज़ स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ये स्मार्टफोन बॉक्स से ही Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं।

इस नए OS में Luminous Rendering Engine और Trinity Engine जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो सिस्टम ऐनिमेशन और ऐप ट्रांज़िशन को काफी तेज़ और नेचुरल बनाते हैं।

Oppo Find X9 Series: कैमरा में सबसे बड़ा फर्क, कौन सा मॉडल ज्यादा पावरफुल?

Find X9 और Find X9 Pro दोनों ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं, लेकिन Pro मॉडल कैमरा क्वॉलिटी में साफ़ आगे निकल जाता है।

फीचरOppo Find X9Oppo Find X9 Pro
प्राइमरी कैमरा50MP (f/1.6, 1/1.4″, OIS)50MP (f/1.5, 1/1.28″, OIS)
अल्ट्रावाइड कैमरा50MP (120°, PDAF)50MP (120°, PDAF)
टेलीफोटो कैमरा50MP, 3x ऑप्टिकल ज़ूम 200MP, 3x ऑप्टिकल ज़ूम
सेल्फी कैमरा32MP50MP (ऑटो फोकस )

Find X9 Pro का प्राइमरी और ज़ूम कैमरा दोनों बड़े सेंसर के साथ आते हैं, जिससे कम रोशनी में बेहतर फोटो और ज़्यादा डीटेल मिलती है। यहां तक कि इसका सेल्फी कैमरा भी 50MP AF सेंसर के साथ ज्यादा शार्प आउटपुट देता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में, Oppo Find X9 Series के दोनों फोनों में Oppo ने बड़ा अंतर रखा है।

  • Find X9: 7,025mAh
  • Find X9 Pro: 7,500mAh (OnePlus 15 से भी बड़ी)

ये दोनों स्मार्टफोन 80W वायर्ड चार्जिंग (UFCS, PPS, PD सपोर्ट), 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इससे आप फोन को बहुत तेज़ी से चार्ज कर सकते हैं, चाहे वायर के साथ या वायरलेस।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products