Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च: 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट, 120Hz AMOLED 2X डिस्प्ले जैसे धमाकेदार फीचर, जानें कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने अपना नया Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। आज यानि 4 सितम्बर को ही इसे भारत में भी पेश किया गया। ये फोन S25 सीरीज़ का लेटेस्ट Fan Edition है और अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण काफी समय से चर्चा में है। कंपनी ने इसे एक पावरफुल Exynos 2400 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है। आइए इसके फीचर व कीमतें विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale 2025: जल्द शुरू होगी भारत की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल

Samsung Galaxy S25 FE की कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy S25 FE की शुरुआती कीमत $650 (लगभग ₹57,300) रखी गई है, जो 8GB + 128GB मॉडल के लिए है। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत $710 (लगभग ₹62,570) है। यूरोप में 512GB मॉडल भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत 929 यूरो (लगभग ₹95,300) है।

ये फोन Icyblue, Jetblack, Navy और White रंगों में सामने आया है। अमेरिका और यूरोप में आज से ही इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है, जबकि भारत में इसकी उपलब्धता के बारे में कंपनी जल्दी ही बताएगी।

Samsung Galaxy S25 FE

Samsung Galaxy S25 FE स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 1,900 निट्स ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन
  • प्रोसेसर: Samsung Exynos 2400 चिपसेट, S24 FE के मुकाबले में 10% बड़ा वेपर चैम्बर
  • रैम/स्टोरेज: 8GB RAM, 128GB/256GB/512GB स्टोरेज (UFS 3.1 और UFS 4.0 सपोर्ट)
  • कैमरा: 50MP मेन + 12MP अल्ट्रा वाइड + 8MP टेलेफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम, 8K वीडियो सपोर्ट), 12MP फ्रंट कैमरा
  • सॉफ्टवेयर: Android 16 आधारित One UI 8, 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट
  • AI फीचर्स: Gemini Live, Circle to Search, Generative Edit, Audio Eraser
  • बैटरी: 4,900mAh, 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स विरलेस चार्जिंग
  • अन्य फीचर्स: IP68 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, Dolby Atmos स्टेरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4

ये पढ़ें: iPhone यूज़र्स अब कर पाएंगे कॉल रिकॉर्डिंग – बस अपनाएं ये तरीके, Android फोन में भी बंद कर सकते हैं कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Discuss

Be the first to leave a comment.