iPhone यूज़र्स अब कर पाएंगे कॉल रिकॉर्डिंग – बस अपनाएं ये तरीके, Android फोन में भी बंद कर सकते हैं कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में स्मार्टफोन केवल कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गए हैं। ये हमारे रोज़ के काम, मनोरंजन और डिजिटल सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण फीचरों में से एक है कॉल रिकॉर्डिंग फीचर, जो कई बार बहुत काम आता है। चाहे आपको किसी ज़रूरी बातचीत को सबूत के तौर पर रखना हो या फिर बाद में उसे दोबारा सुनना हो, या फिर ऑफिस के कॉल में से कोई पॉइंट्स बाद में नोट करने हो, इन सभी चीज़ों के लिए Call Recording मददगार साबित होती है। आइए जानते हैं कि iPhone और Android में Call Recording कैसे कर सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A17 5G लॉन्च: जानें कीमत, ऑफर्स और सभी स्पेसिफिकेशन्स

iPhone में कॉल रिकॉर्डिंग (iOS 18.1 अपडेट के बाद)

Apple ने हाल ही में iOS 18.1 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद iPhone यूजर्स को ऑन-डिवाइस कॉल रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा मिलती है।

कौन-से iPhones सपोर्ट करते हैं?

iPhone 16 सीरीज़, iPhone 15 सीरीज़, iPhone 14 सीरीज़, iPhone 13 सीरीज़, iPhone 12 सीरीज़, iPhone 11 सीरीज़, iPhone X, XS, XR और iPhone SE (2nd Gen या बाद के मॉडल) इस फीचर को सपोर्ट करते हैं।

रिकॉर्ड करने का तरीका:

  1. फोन ऐप खोलें और कॉल करें।
  2. स्क्रीन पर ऊपर बाईं ओर Start Call Recording बटन दबाएँ।
  3. सामने वाले को एक ऑडियो नोटिस सुनाई देगा कि कॉल रिकॉर्ड हो रही है।
  4. रिकॉर्डिंग रोकने के लिए Stop बटन दबाएँ।
  5. रिकॉर्डिंग्स अपने आप Notes ऐप के Call Recordings फोल्डर में सेव हो जाएँगी।

ट्रांसक्रिप्शन देखने का तरीका:

  • Notes ऐप खोलें → Call Recordings फोल्डर चुनें → Transcript बटन टैप करें।
  • यहाँ सपोर्टेड भाषाओं में कॉल की ऑटोमैटिक ट्रांसक्रिप्शन दिखाई देगी।

Android में कॉल रिकॉर्डिंग बिना अलर्ट के

Google ने कॉल रिकॉर्डिंग में बदलाव किया था, जिससे कॉल रिकॉर्ड करने से पहले सामने वाले को एक वॉयस मैसेज अलर्ट मिलता है। लेकिन Android यूजर्स चाहें तो इस अलर्ट को बंद कर सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस (How to stop call recording announcement):

  1. अपने फोन का Contacts App खोलें।
  2. ऊपर दाईं ओर दिए गए थ्री डॉट मेन्यू पर टैप करें।
  3. Settings → Call Settings → Call Recording पर जाएँ।
  4. यहाँ आपको Play Audio Tone instead of Disclaimer का ऑप्शन मिलेगा।
  5. टॉगल को ऑन करें। इसके बाद सामने वाले को “This call is now being recorded” अलर्ट नहीं सुनाई देगा, बल्कि सिर्फ एक हल्की बीप सुनाई देगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Imageबिना इंटरनेट, बिना पिन अब होगी UPI पेमेंट, बस फोन में होना चाहिए ये एक चीज़

एक नज़र में Business Standard की रिपोर्ट के अनुसार आइडिया सीधा है, डेटा रहते हुए अपना UPI Lite वॉलेट लोड कर लें, फिर बस फोन को मर्चेंट के टर्मिनल (या किसी दूसरे NFC डिवाइस) से टैप करके पेमेंट कर दें। न पिन, न सिग्नल। NPCI इस साल के आखिर में PoS मैन्युफैक्चरर्स को सर्टिफाई करना …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.