Samsung Galaxy S25 Ultra ने दिखाया कमाल, टाइटेनियम फ्रेम से बची सैनिक की जान, ये है पूरा मामला

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आपने अक्सर सुना होगा की फोन ने इंसान की जान बचाई, और ऐसा ही एक वाक्या और सामने आया है, जिसमें इसी साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy S25 Ultra की वजह से एक सैनिक की जान बच गई। आगे इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iOS 26 को टक्कर देने उतरा Android 16- Real-Time नोटिफिकेशन से लेकर डेस्कटॉप एक्सपीरियंस तक सब कुछ नया

Samsung Galaxy S25 Ultra ने बचाई सैनिक की जान

दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी, जिस बीच एक यूक्रेनी सैनिक से शर्रपनेल का टुकड़ा टकरा गया, लेकिन ये टुकड़ा उसकी जेब में रखें फोन पर आके लगा, जिससे उसका ग्लास तो टूट गया लेकिन फोन के टाइटेनियम चेसिस ने उस टुकड़े को रोक लिया। टुकड़ा फोन के आर पार नहीं हुआ, जिस वजह से उस सैनिक की जान बच गई।

इसी घटना के बाद हाल ही में Ukraine Community Forum पर एक तस्वीर साझा की गई है। इस तस्वीर में Samsung Galaxy S25 Ultra को दिखाया गया है, जिसके डिस्प्ले में एक शर्रपनेल का टुकड़ा लगा हुआ है।

Samsung Galaxy S25 Ultra

तस्वीर देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है, कि ये ही टुकड़ा यदि बैक पैनल पर बैटरी वाले हिस्से में टकराता तो परिस्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। हालांकि, अभी की परिस्थिति के अनुसार सैनिक को कोई गंभीर चोट नहीं आयी, लेकिन उनका फोन पूरी तरह से टूट गया है।

यूजर को मिली फ्री रिपेयर की सुविधा

दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन Naver द्वारा साझा की गई इससे संबंधित रिपोर्ट के अनुसार, यूजर ने उन्हें बताया कि उनके लिए दुखद है, कि उनका नया फोन टूट गया, इस फोन को खरीदें हुए उन्हें सिर्फ 3 सप्ताह ही हुए थे।

वहीं Reddit पर अन्य यूजर @Dapper_Chance8742 द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया, कि कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा संबंधित यूजर से इस विषय पर बात की गई है, और उस यूजर को फोन की फ्री रिपेयर की सुविधा की पेशकश दी गई है।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर टाइटेनियम बॉडी के साथ साथ स्क्रीन पर भी Corning Gorilla Armor 2 ग्लास का उपयोग किया गया है, जो फोन को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। इसके पहले भी Samsung फोन द्वारा साल 2023 में एक व्यक्ति की गोली से जान बच गई थी। फिलहाल इस फोन को आप भारत में 1,29,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: Panchayat 4 रिलीज की तारीख हुई चेंज, 2 जुलाई नहीं अब इस तारीख को होगी रिलीज

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageGalaxy S27 Ultra से 3x ज़ूम लेंस हटने की तैयारी, बदले में बैटरी पर मिलेगा सबसे बड़ा अपग्रेड, आखिर क्यों लिया कंपनी ने ये फैसला

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Ultra से पीछे का एक कैमरा हट सकता है। एक कोरियाई इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस बार Ultra में चार की जगह तीन रियर कैमरे देने की तैयारी में है, और बाहर होने वाला लेंस 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस है। रिपोर्ट के अनुसार फोन में 200MP प्राइमरी …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Discuss

Be the first to leave a comment.