iOS 26 को टक्कर देने उतरा Android 16- Real-Time नोटिफिकेशन से लेकर डेस्कटॉप एक्सपीरियंस तक सब कुछ नया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में Apple ने Liquid Glass डिजाइन के साथ अपने iOS को लॉन्च किया और उसके अगले दिन ही Google ने भी iOS 26 की टक्कर में अपने Android 16 के स्टेबल वर्जन की घोषणा कर दी है। Google द्वारा इस अपडेट को उम्मीद से पहले रोलआउट कर दिया गया है, और ये शुरुआत में Pixel डिवाइसों में पेश किया जाएगा। ये Google की Material 3 Expressive डिजाइन पर आधारित है, और इसमें कई सुधार भी किए गए हैं। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Kesari 2 OTT Release: इस तारीख को JioHotstar पर धूम मचाएगी ये फिल्म

Android 16 के साथ मिलेंगे रियल टाइम अपडेट्स

नए अपडेट के साथ आपको रियल टाइम नोटिफिकेशन अपडेट भी देखने को मिलेगा, जिससे आपको बार बार ऐप्स को खोलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जैसे फूड ऐप्स या राइडिंग ऐप्स की गतिविधियों को आप बिना ऐप खोले ही ट्रैक कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, एक ही ऐप की नोटिफिकेशंस को ग्रुप करने की सुविधा भी मिलेगी जिससे यूजर के लिए सब कुछ व्यवस्थित रहे।

हियरिंग एड्स में मिलेगा बेहतर सपोर्ट

यूजर्स हियरिंग एड्स का उपयोग करते हैं, नए अपडेट में उनका भी खास ध्यान रखा गया है। इसी के चलते, पहले ज्यादातर LE हियरिंग डिवाइस साउंड को पकड़ने के लिए बिल्ट इन माइक्रोफोन पर निर्भर होते थे। इससे कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड नॉइस काफी समस्या उत्पन्न करती थी। हालांकि, नए अपडेट के बाद यूजर्स उनके फोन के माइक्रोफोन पर स्विच कर सकते हैं, जिससे क्लियर आवाज में बात हो पाए।

मिलेगा एडवांस्ड प्रोटेक्शन

Google ने Android 16 अपडेट के साथ एडवांस्ड प्रोटेक्शन भी पेश किया है, जो यूजर्स को और भी बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा। इसके अंतर्गत यूजर्स को मलेशियस ऐप्स, स्कैम कॉल्स, नुकसान पहुंचाने वाली वेबसाइटों, या किसी भी अन्य प्रकार के साइबर फ्रॉड से सुरक्षा मिलेगी। इस फीचर को यूजर्स कभी भी एक्टिवेट कर सकते हैं।

डेस्कटॉप जैसा एक्सपेरिएंस

कंपनी ने नए अपडेट में प्रोडक्टिविटी के क्षेत्र में भी काम किया है। जो यूजर्स बड़ी स्क्रीन वाले फोन्स का उपयोग करते हैं, जैसे टैबलेट्स या फोल्डेबल फोन्स, उनके लिए कंपनी ने Samsung के साथ मिल कर नए अपडेट में “desktop windowing” को शामिल किया है, जो डेस्कटॉप की तरह ही फोन और टैबलेट की स्क्रीन पर ऐप विंडो को ओपन, मूव, और रिसाइज करने की सुविधा देता है। इससे मल्टीटास्किंग को और भी बेहतर बनाया जा सकता है।

Android 16 में मिलेंगे अन्य अपडेट्स भी

Android 16 के साथ अन्य अपडेट्स जैसे HDR स्क्रीनशॉट, एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट, स्मूद विजुअल, और “Identity Check” फीचर को लेकर नए सुधार भी किए जाएंगे। हालांकि गूगल ने नए “Identity Check” फीचर को लेकर जायदा जानकारी साझा नहीं की है।

इस साल के आखिर तक Android 16 के लिए और भी बेहतर डिजाइन और कार्यक्षमता अपडेट की योजना बनाई गई है। इसमें Material 3 Expressive को भी इंटीग्रेट किया जा सकता है। इसके साथ ही आगामी परिवर्तनों से Pixel स्मार्टवॉच में आने वाले Wear OS 6 को भी फायदा हो सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की लॉन्च डेट और कीमतें लीक, इस दिन हो सकता है धमाकेदार लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImagePOCO M8 Power रिव्यू: ₹25,000 से कम में लगभग सब कुछ, सिर्फ एक कसार रह गई

POCO M8 Power के साथ POCO की M-सीरीज़ हमेशा से बुनियादी चीज़ें ठीक से करने और बाकी दिखावे को छोड़ देने पर टिकी रही है, और M8 Power इस सोच पर इस दाम के किसी भी हालिया फोन से ज़्यादा टिका हुआ है। ₹21,999 से शुरू होकर ये एक भरी हुई भीड़ में उतरा है, …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageMotorola Edge 70 भारत में लॉन्च, डिज़ाइन से लेकर AI तक सब कुछ बदला हुआ

Motorola ने भारत में अपना नया Motorola Edge 70 लॉन्च कर दिया है, लेकिन ये फोन बाकियों से थोड़ा अलग है। जो चीज़ इसे अलग बनाती है, वो है इसका डिज़ाइन और AI का कॉम्बिनेशन, जिसे कंपनी ने साफ तौर पर फ्यूचर फोकस्ड यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। ये फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट …

Discuss

Be the first to leave a comment.