Samsung Galaxy S25 Plus बैटरी और चिपसेट की जानकारी हुई लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung काफी समय से अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S25 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। फ़िलहाल लॉन्च की तारीख सामने नहीं आयी है, पर कंपनी जल्द ही इस सीरीज को भारत में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में Galaxy S25 Ultra के रेंडर्स सामने आये थे, और अब सीरीज के दुसरे शानदार स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Plus की बैटरी और फीचर्स की जानकारी लीक हो गयी है। आगे जानते हैं, कि कंपनी बैटरी में कुछ बदलाव करेगी या ये पिछले वर्जन के समान ही होने वाली है।

ये पढ़े: OnePlus Nord Buds 3 ANC सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च;जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy S25 Plus की बैटरी और फीचर्स की जानकारी लीक

कंपनी Galaxy S25 सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने वाली है, और इसी बीच एक तुर्की वेबसाइट के माध्यम से Galaxy S25 Plus बैटरी की जानकारी सामने आयी है। वेबसाइट के अनुसार कंपनी इस सीरीज में काफी बदलाव करने वाली है, लेकिन Galaxy S25 Plus की बैटरी के मामले में हमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

इसका मतलब इसकी बैटरी Galaxy S24 Plus के समान ही होने वाली है। आपको बता दें, कि Galaxy S24 Plus को 4,900mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था, हालाँकि नए प्रोसेसर के साथ ये लम्बी बैटरी लाइफ प्रदान कर सकता है। बात करें प्रोसेसर की तो पब्लिशर के अनुसार इस फ़ोन में 3nm Exynos 2500 या Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है।

ये पढ़े: HMD Skyline ने 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में

बात करें सीरीज के अल्ट्रा वैरिएंट की, तो कंपनी Galaxy S25 Ultra में भी पिछले वर्जन की तरह ही 5000mAh बैटरी का उपयोग कर सकती है। अन्य लीक्स के अनुसार फ़ोन 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है, और Qualcomm Snapdragon 8 Gen4 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फ़ोन में 12 GB RAM और 256 GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageSamsung Galaxy S25 सीरीज में नहीं होगा Exynos प्रोसेसर; चिपसेट की जानकारी लीक

Galaxy S24 की सफलता के बाद कंपनी अगले साल के शुरूआती महीनों में अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S25 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज से सम्बंधित कई खबरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार कंपनी इस सीरीज में Exynos प्रोसेसर का इस्तेमाल …

ImageSamsung Galaxy S25 में मिलेंगे नए गैलेक्सी AI फीचर्स; Galaxy S24 FE Codename की खबरें भी लीक

Samsung जल्द ही अपनी नयी सीरीज Samsung Galaxy S25 लॉन्च कर सकता है। खबरों के अनुसार कंपनी गूगल के साथ मिल कर इस सीरीज में नए गैलेक्सी AI फीचर्स देने पर काम कर रही है। ये नए गैलेक्सी AI फीचर्स S24 FE एडिशन फ़ोन में भी देखने को मिल सकते हैं, इसके अतिरिक्त Galaxy S24 …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

Discuss

Be the first to leave a comment.