OnePlus Nord Buds 3 ANC सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च;जानें कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आज भारत में अपने OnePlus Nord Buds 3 लॉन्च कर दिए हैं। इन TWS को IP55 रेटिंग की सुरक्षा के साथ पेश किया गया है। और जुलाई में लॉन्च हुए Pro वर्जन की तरह ये TWS भी Hey Melody ऐप के साथ कम्पेटिबल हैं। एक बार चार्ज होने पर ये बड्स 43 घंटो तक चलते हैं। आगे OnePlus Nord Buds 3 की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

OnePlus Nord Buds 3 की कीमत

इन बड्स को 2,299 रूपए की कीमत पर भारत में पेश किया गया है। बड्स Harmonic Gray और Melodic White में उपलब्ध होंगे। बड्स की बिक्री 20 सितम्बर से शुरू होगी, जिन्हें आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स और Amazon, Flipkart जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: vivo V40e 5G कैमरा, IP रेटिंग, और अपेक्षित कीमत हुई रिवील; जल्द होगा भारत में लॉन्च

OnePlus Nord Buds 3 फीचर्स

इन्हें 12.4mm टाइटेनियम डायनामिक ड्राइवर्स और, ड्यूल माइक्रोफ़ोन्स के साथ पेश किया गया है। इनमें आपको 36dB तक ANC और AI-backed कॉल नॉइज़ कैंसलेशन सपोर्ट मिलता है। पानी और धुल से बचाव के लिए इनमें IP55 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है। बड्स Hey Melody ऐप के साथ आते हैं, जिसकी सहायता से नॉइज़ कैंसलेशन के लेवल को एडस्ट और एक्वालाइसेशन सेटिंग्स को कस्टमाइज किया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल डिवाइस सपोर्ट, Google Fast Pair, और Bluetooth 5.4 जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। बड्स  AAC और SBC audio codecs को सपोर्ट करते हैं। OnePlus Nord Buds 3 440mAh की बैटरी वाले चार्जिंग केस के साथ आते हैं। इनमें 58mAh की बैटरी दी गयी है, जो पूरा चार्ज होने पर केस के साथ ANC डिसएबल होने पर 43 घंटों तक और ANC इनेबल होने पर 28 घंटों तक चलती है, और बिना चार्जिंग केस के ANC के साथ 8 घंटो तक और बिना ANC के 12 घंटों तक चलते हैं।

ये पढ़े: HMD Skyline ने 108MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageसरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

लोकसभा ने गुरुवार को वो संशोधन पास कर दिया है, जो UPI और दूसरे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क (UPI MDR Charge) लगाने का रास्ता खोलता है। ये कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को सदन में लाई थीं। हंगामे के बीच विधेयक बिना किसी चर्चा …

ImageOnePlus Buds 3 Pro भारत में लॉन्च; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus ने मंगलवार 20 अगस्त को अपने OnePlus Buds 3 Pro यूरोप और अमेरिका के साथ साथ भारत में भी पेश कर दिए हैं। इन बड्स में कई शानदार AI फीचर्स मिलने वाले हैं, इसी के साथ इसमें Google Fast Pair का उपयोग भी किया गया है। आगे OnePlus Buds 3 Pro की कीमत और …

ImageOnePlus Nord Buds 3 फीचर्स और तस्वीरें लीक; जल्द होगा भारत में लॉन्च

OnePlus इस महीने अपने नए OnePlus Nord Buds 3 लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक टीज़र के माध्यम से साझा की है। इन बड्स को Nord Buds 2 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा। बड्स के लॉन्च होने से पहले एक भारतीय टिपस्टर द्वारा OnePlus Nord Buds 3 फीचर्स …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.