OnePlus Nord Buds 3 फीचर्स और तस्वीरें लीक; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus इस महीने अपने नए OnePlus Nord Buds 3 लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक टीज़र के माध्यम से साझा की है। इन बड्स को Nord Buds 2 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा। बड्स के लॉन्च होने से पहले एक भारतीय टिपस्टर द्वारा OnePlus Nord Buds 3 फीचर्स और तस्वीरें लीक कर दी गयी हैं, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Redmi 14C धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च; मिलेगा 50 मेगापिक्सल कैमरा

OnePlus Nord Buds 3 फीचर्स और तस्वीरें लीक

इसकी जानकारी एक भारतीय टिपस्टर Yogesh Brar द्वारा अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है। पोस्ट में टिपस्टर ने बड्स के फीचर्स के साथ तस्वीरें भी साझा की हैं। साझा की गयी तस्वीरों के अनुसार इन बड्स को Harmonic Gray और Melodic White इन दो रंगों में पेश किया जा सकता है। बड्स का चार्जिंग केस ओवल शेप में नजर आ रहा है, जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा साझा किये गए टीज़र से की जा सकती है।

फीचर्स की बात करें तो टिपस्टर के अनुसार इन बड्स में 12.4mm Titanium drivers मिल सकते हैं। बड्स 32dB तक ANC सपोर्ट के साथ आ सकते हैं, और इनमें 3D audio फंक्शन मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Dual pairing के साथ Google Fast Pair कनेक्टिविटी ऑप्शन दिया जा सकता है। इन बड्स में नया BassWave 2.0 algo मिलने वाला है। एक बार पूरा चार्ज होने पर ये 43 घंटों तक चल सकते हैं। बड्स 94ms low latency mode के साथ लॉन्च किये जा सकते हैं, और इन्हें TÜV Rheinland Battery Health certification भी प्राप्त होगा।

टीज़र के अनुसार बड्स 17 सितम्बर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाले हैं, जिन्हें आप  Amazon.in, Flipkart.in, OnePlus.in के अतिरिक्त कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

ये पढ़े: OPPO tri-fold भी जल्द होगा लॉन्च, कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने साझा की तस्वीर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageOnePlus Nord 4 लॉन्च डेट, रेंडर और कीमत हुई लीक; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

OnePlus अपनी Nord सीरीज में जल्द ही नया फ़ोन पेश करने वाला है, इसकी जानकारी एक टिपस्टर द्वारा साझा की गयी हैं। जानकारी के अनुसार पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 3 की सफलता के बाद अब कंपनी इस साल के OnePlus Summer Launch Event में OnePlus Nord 4 लॉन्च कर सकती है। इंटरनेट पर …

ImagePoco M6 Plus 5G और Poco Buds X1 रिटेल बॉक्स लीक: जानें स्पेसिफिकेशन्स

Poco 1 अगस्त कप अपना नया स्मार्टफोन Poco M6 Plus 5G लॉन्च कर रहा है, खबरों के अनुसार इस फ़ोन को Redmi 13 5G के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इतना ही नहीं कंपनी इसके साथ अपने नए Poco Buds X1 (TWS) इयरफोन्स भी पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.