OPPO tri-fold भी जल्द होगा लॉन्च, कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने साझा की तस्वीर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Techno ने अपने tri-fold कांसेप्ट की जानकारी साझा की थी और अब OPPO भी इस रेस में उतर चूका है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Zhou Yibao ने Weibo के माध्यम से एक पोस्ट साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट को  innoGyan द्वारा देखा गया है। आगे OPPO tri-fold कांसेप्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Infinix Zero 40 5G और Infinix Zero 40 4G 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च

OPPO tri-fold कांसेप्ट की जानकारी

जैसा कि हमनें ऊपर बताया है, कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने Weibo अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से OPPO tri-fold फ़ोन की तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी हैं, कि कंपनी इस कांसेप्ट पर काफी समय से काम कर रही है। पोस्ट के अनुसार कंपनी इस फोल्डेबल फ़ोन में अन्य फोल्ड की तरह घुमावदार फ्रेम न देकर इसके कोनों को चौकोर रख सकती है। फ़ोन पूरा खुलने पर 10 इंच का टेबलेट बन जायेगा।

OPPO tri-fold कांसेप्ट

साझा की गयी तस्वीर में फ़ोन के पिछले हिस्से को ग्लॉसी हिन्ज और मैट फिनिश के साथ दिखाया गया है। कंपनी इस फ़ोन में इन डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दे सकती है, हालांकि इसके रियर कैमरा सेटअप को छुपा लिया गया है, लेकिन कंपनी इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकती है।

tri-fold कांसेप्ट तब से चर्चा में है, जब से Huawei के पूर्व सीईओ को एक tri-fold डिवाइस के साथ देखा गया था। लीक्स के अनुसार ये भी पूरा खुलने पर 10 इंच का टेबलेट बन जाता है। Huawei के इस फ़ोन को सितम्बर में लॉन्च करने की खबरें भी सामने आयी हैं, हालाँकि कंपनी ने उसकी पुष्टि नहीं की है।

techno द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार उसके tri-fold फ़ोन में 6.4 इंच का आउटर डिस्प्ले और 10 इंच का 3K OLED इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi भी इस कांसेप्ट पर काम कर रहा है। अब देखना ये है, कि कौनसी कंपनी इस कांसेप्ट को पहले लॉन्च करती है।

ये पढ़े: Moto G55 5G और Moto G35 5G वैश्विक बाज़ार में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageNothing Phone (2a) Plus कैमरा सेटअप डिटेल्स कन्फर्म: कैमरा सेटअप में हुआ बड़ा अपग्रेड

कल 31 जुलाई को Nothing होना एक और नया स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) Plus भारत में लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले इस फ़ोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से Nothing Phone (2a) Plus कैमरा सेटअप की जानकारी साझा की है। …

Imageअब WhatsApp पर HD Quality में शेयर करें तस्वीरें, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

WhatsApp पर यूजर को बढ़िया अनुभव प्रदान करने के लिए कंपनी लगातार कुछ ना कुछ नए अपडेट लाती जा रही है। अब WhatsApp पर एचडी क्वालिटी वाली तस्वीरें भी साझा कर सकते हैं। इस नए फीचर को वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया गया है। इसकी पिछले कई महीनों से मांग की जा रही थी। …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products