गलती से प्री-ऑर्डर पर आया Samsung Galaxy S24 FE, पिछले SE मॉडल के मुकाबले में ज़्यादा महंगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy S24 FE आज, 26 सितम्बर को लॉन्च होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही इसकी कीमतें सामने आ गयीं हैं। हालांकि कंपनी के लॉन्च करने से पहले ही एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार इसे गलती से वेबसाइट पर प्री – आर्डर के लिए लिस्ट कर दिया। इस लिस्टिंग में इस फ़ोन की कीमत भी लॉन्च से कुछ घंटे पहले ही सामने आ गयी। और हैरानी ये है कि इस बार ये Fan Edition अपने प्रीडिसेस्सर यानि Galaxy S23 FE से महंगा है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy M55s की धमाकेदार एंट्री, M55 के शानदार फीचर्स अब आपके बजट में

ये है नए Samsung Galaxy S24 FE की कीमत

इस लिस्टिंग के दौरान इस फ़ोन की अमरीकी कीमतें गलती से सामने आ गयी। Samsung US की वेबसाइट पर लिस्ट हुए Galaxy S24 FE की कीमतों के साथ तस्वीर में इसके डिज़ाइन की डिटेल भी थीं, जिनके साथ इसका पेज लाइव हुआ और फ़ोन प्री – आर्डर के लिए आ गया। हालांकि कंपनी ने अब इस पेज को डिलीट कर दिया है। Winfuture ने सबसे पहले इस लिस्टिंग को देखा और इनकी रिपोर्ट के अनुसार इस नए S24 FE की कीमत $649.99 (लगभग 54,000 रुपए) होगी। लेकिन ये इसके बेस वैरिएंट की कीमत है, जिसमें आपको 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीँ हाई – एन्ड मॉडल $709.99 (लगभग 59,000 रुपए) का होगा जिसमें 8+256GB स्टोरेज आएगी। अगर आप गौर करें तो ये कीमतें Galaxy S23 FE के मुकाबले में $50 (लगभग 4,200 रुपए) ज़्यादा हैं।

ये पढ़ें: एप्पल को पीछे छोड़ सैमसंग लाया नयी क्रांति: अब डिस्प्ले फोल्ड नहीं, रोल होगी

सामने आये स्क्रीनशॉट में इस फ़ोन के कैमरा डिटेल भी हैं, जिनके अनुसार रियर पैनल पर 50 + 12 + 8 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा। वहीँ फ्रंट पर 10MP का कैमरा होगा। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि फ़ोन नीले, ग्रे और हल्के हरे रंगों में आ सकता है। इसके अलावा इसमें Exynos 2400e प्रोसेसर, फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले जैसे फ़ीचर आएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

ImageSamsung Galaxy S24 FE गलती से US वेबसाइट पर प्री आर्डर के लिए हुआ लिस्ट, फीचर्स और कीमत रिवील

Samsung Galaxy S24 FE जल्द ही वैश्विक बाजार में लॉन्च होने वाला है। फ़ोन से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और फिर एक बार फ़ोन सम्बंधित जानकारी सामने आयी है। इस बार Samsung ने गलती से Samsung Galaxy S24 FE को प्री आर्डर के लिए अपनी US वेबसाइट पर लिस्ट कर …

ImageSamsung Galaxy S24 FE Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

Samsung काफी समय से अपना नया फ़ोन Samsung Galaxy S24 FE को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। इंटरनेट पर इस फ़ोन के बारे में कई लीक्स भी सामने आये हैं। हाल ही में फ़ोन को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है, इसके पहले फ़ोन के डिज़ाइन, कलर्स, और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImageSamsung ने अचानक सस्ते किए अपने फोन – Galaxy S26 Ultra समेत कई मॉडल पर बड़ी छूट

Samsung ने भारत में खरीदारों के लिए एक सीमित समय का ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत मई 2026 के बाकी दिनों में कई फोन्स पर अच्छी-खासी कीमत में राहत मिल सकती है। यह स्कीम “2026-May-Model Scheme-GMCS Sellout” (Scheme 6.13.3) के नाम से चल रही है और 3 मई से 27 मई 2026 तक लागू …

Discuss

Be the first to leave a comment.