Samsung Galaxy S24 FE गलती से US वेबसाइट पर प्री आर्डर के लिए हुआ लिस्ट, फीचर्स और कीमत रिवील

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Samsung Galaxy S24 FE प्री आर्डर लिस्टिंग आयी सामने
  • फ़ोन को 128GB और 256GB इन 2 स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।
  • लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन 3 अक्टूबर तक लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE जल्द ही वैश्विक बाजार में लॉन्च होने वाला है। फ़ोन से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और फिर एक बार फ़ोन सम्बंधित जानकारी सामने आयी है। इस बार Samsung ने गलती से Samsung Galaxy S24 FE को प्री आर्डर के लिए अपनी US वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। था। इस लिस्टिंग के दौरान फ़ोन से सम्बंधित कौन कौन सी जानकारी रिवील हुई है, इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo V40e ने ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इस कीमत पर शानदार फीचर्स जान हो जायेंगे हैरान

Samsung Galaxy S24 FE प्री आर्डर की जानकारी

इसकी जानकारी WinFuture पब्लिशर्स द्वारा एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी है, जिसके अनुसार Samsung ने गलती से अपनी US वेबसाइट पर आगामी फ्लैगशिप फ़ोन Samsung Galaxy S24 FE को प्री आर्डर के लिए लिस्ट कर दिया था। लिस्टिंग में फ़ोन की कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा हुई थी।

लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन को 2 स्टोरज वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत $649.99 (लगभग 54,245 रूपए), और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत $709.99 (लगभग 59,260 रूपए) हो सकती है। वेबसाइट पर फ़ोन को Blue, Graphite, Gray, और Mint इन चार रंगों में देखा गया था।

Samsung Galaxy S24 FE फीचर्स

WinFuture पब्लिशर्स की रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy S24 FE प्री आर्डर लिस्टिंग में फ़ोन को 6.7 इंच FHD SuperAMOLED डिस्प्ले के साथ देखा गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। Exynos 2400e चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 8 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

फ़ोन को Galaxy AI फीचर्स के साथ पेश किया जायेगा, जिसमें text generation, image generation, और translation tools शामिल हो सकते हैं। लिस्टिंग पर फ़ोन की उपलब्धता 3 अक्टूबर बताई गयी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फ़ोन सितम्बर के आखिर या 3 अक्टूबर तक लॉन्च हो सकता है।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2024: Gaming Laptop मिलेंगे आधी कीमत पर, जानें ऑफर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageक्या ये फोन होगा बजट में ‘बैटरी किंग’? Realme P4R 5G भारत में लॉन्च, देखें पूरी डिटेल

Realme ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है, और इस बार पूरी कहानी इसकी दमदार बैटरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फोन में 8000mAh की बड़ी “Titan” बैटरी, 6.8-इंच 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। अगर …

ImageSamsung Galaxy S24 FE Geekbench लिस्टिंग पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

Samsung काफी समय से अपना नया फ़ोन Samsung Galaxy S24 FE को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। इंटरनेट पर इस फ़ोन के बारे में कई लीक्स भी सामने आये हैं। हाल ही में फ़ोन को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है, इसके पहले फ़ोन के डिज़ाइन, कलर्स, और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी …

ImageSamsung Galaxy S24 FE BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर दिखा; जल्द होगा लॉन्च

Samsung जल्द ही अपना Samsung Galaxy S24 FE पेश करने वाला है। कुछ समय पहले ही फोन का सपोर्ट पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पद लाइव हुआ था, और इससे संबंधित कई लीक्स भी सामने आए हैं, और अब इस फोन को BIS सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर देखा गया है। आगे Samsung Galaxy S24 FE …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Imageगलती से प्री-ऑर्डर पर आया Samsung Galaxy S24 FE, पिछले SE मॉडल के मुकाबले में ज़्यादा महंगा

Samsung Galaxy S24 FE आज, 26 सितम्बर को लॉन्च होने वाला है, लेकिन इससे पहले ही इसकी कीमतें सामने आ गयीं हैं। हालांकि कंपनी के लॉन्च करने से पहले ही एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार इसे गलती से वेबसाइट पर प्री – आर्डर के लिए लिस्ट कर दिया। इस लिस्टिंग में इस फ़ोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.