Vivo V40e ने ली भारत में धमाकेदार एंट्री, इस कीमत पर शानदार फीचर्स जान हो जायेंगे हैरान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Vivo V40e भारत में लॉन्च हुआ
  • फ़ोन 4nm MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।
  • इसे 2 स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है।

इतनी सारी खबरों और लीक्स के बाद आख़िरकार Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo V40e भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसे Vivo V40 सीरीज में शामिल किया गया है। इस फ़ोन को 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, और ये 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। आगे Vivo V40e कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V40e कीमत और उपलब्धता

फ़ोन को 2 स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 28,999 रूपए और 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 30,999 रूपए है। फ़ोन को Mint Green और Royal Bronze इन दो रंगों में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 2 अक्टूबर से शुरू होगी, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबाइट से खरीद सकते हैं। भुगतान के दौरान HDFC और SBI Card का उपयोग करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days 2024: Gaming Laptop मिलेंगे आधी कीमत पर, जानें ऑफर्स

Vivo V40e स्पेसिफिकेशन्स

फ़ोन में 6.77 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ को सपोर्ट करता है। फ़ोन 4nm MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और FuntouchOS 14 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। इसमें आपको 8GB की LPDDR4X RAM के साथ 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी।

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 (OIS) प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन AI Eraser और AI Photo Enhancer जैसे शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गयी है, जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें dual 5G, 4G LTE, Wi-Fi, GPS, OTG, Bluetooth 5.4, और USB Type-C port जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।

ये पढ़ें: Smart TV Sale Amazon: Great Indian Festival Sale पर इन स्मार्ट टीवी पर मिलेगा धमाकेदार डिस्काउंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageRaksha Bandhan Wishes in Hindi 2026: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश

Raksha Bandhan Wishes in Hindi 2026- सावन की पूर्णिमा पर आने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त, शुक्रवार को है। ये मात्र एक ऐसा त्यौहार है, जो उन दो लोगों के बीच में मनाया जाता है, जो बचपन से एक दूसरे के साथ लड़ते आ रहे हैं। भाई बहन के रिश्ते में जहाँ ढेरों लड़ाइयां …

Imageएक्सक्लूसिव : vivo V40e 5G कैमरा, IP रेटिंग, और अपेक्षित कीमत हुई रिवील; जल्द होगा भारत में लॉन्च

हाल ही में vivo ने V40 सीरीज लॉन्च की थी, कंपनी इस सीरीज में जल्द ही एक और नए स्मार्टफोन vivo V40e 5G को शामिल करने वाली है। ये एक मिड रेंज फ़ोन होने वाला है, जिसके बारे में कंपनी द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गयी हैं, हालाँकि हमारे सूत्रों से इसके कुछ फीचर्स की …

ImageRealme C63 5G Dimensity 6300 के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स

Realme ने भारत में अपना शानदार बजट फ्रेंडली फोन Realme C63 5G लॉन्च कर दिया है। ये फोन तीन स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया गया है। इस 5,000 mAh की बैटरी वाले फोन में MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है। आगे Realme C63 5G की कीमत और …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products