Samsung Galaxy M55s की धमाकेदार एंट्री, M55 के शानदार फीचर्स अब आपके बजट में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने आज भारत में नए Galaxy M55s 5G को लॉन्च किया है। ये फ़ोन अप्रैल 2024 में ही लॉन्च हुए Galaxy M55 5G का एक वर्ज़न है, जिसे कंपनी ने लगभग सभी M55 के ही फ़ीचर दिए हैं, लेकिन कम दाम में। हालांकि इनमें छोटे-छोटे बदलाव हैं, लेकिन कंपनी ने इस बार Galaxy M55s को 20,000 के बजट में पेश करके, इसे ग्राहकों के लिए एक अच्छा और किफ़ायती विकल्प बना दिया है, जिसमें Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर सेंसर हैं।

ये पढ़ें: Android Phone से iPhone में डाटा कैसे ट्रांसफर करें

Samsung Galaxy M55s 5G की कीमतें

Samsung Galaxy M55s काले ( Thunder Black) और हरे (Coral Green) रंगों में आया है। कंपनी ने इसे भारत में दो स्टोरेज विकल्पों में पेश किया है, जिन्हें आप 26 सितम्बर, 2024 से Amazon और Samsung India ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। कुछ बैंक कार्डों के साथ खरीदने पर 2,000 रुपए की छूट भी है।

  • 8GB + 128GB – 19,999 रुपए
  • 8GB + 256GB – 22,999 रुपए।

Samsung Galaxy M55s 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M55s 5G का डिज़ाइन Galaxy M55 5G के डिज़ाइन से थोड़ा अलग है। इसके रियर पैनल पर आपको दो शेड नज़र आएंगे, जिन पर तीन वर्टीकल स्ट्राइप भी हैं और बायीं साइड में तीन कैमरा कटआउट हैं। फ़ोन में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसी स्क्रीन में ऊपर बीचों-बीच 50MP का पंच – होल सेल्फी कैमरा भी है।

ये पढ़ें: एप्पल को पीछे छोड़ सैमसंग लाया नयी क्रांति: अब डिस्प्ले फोल्ड नहीं, रोल होगी

कैमरा और परफॉरमेंस के मामले में कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है। इस फ़ोन में कैमरे और चिपसेट वही हैं, जो Galaxy M55 में हैं। रियर पैनल पर जाएंगे, तो यहां तीन कैमरा मौजूद हैं, जिनमें प्राइमरी सेंसर 50MP का है और ये इसके साथ आता है। सेकेंडरी कैमरों में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल हैं। वहीँ स्मूथ परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज है।

फ़ोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, इसमें Android 14 पर OneUI 6.1 स्किन है। इसके साथ आपको Samsung Knox Vault, Quick Share, Voice Focus mode जैसे फीचरों का लाभ भी मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy M55 5G Vs Nothing Phone (2a): 26,999 में कौन सा फ़ोन चुनेंगे आप ?

25-26,000 रुपए के बजट में भारत में बाज़ार में काई अच्छे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। हाल ही में आया Nothing Phone (2a) इसी बजट में एक अलग डिज़ाइन के साथ प्रचलित हो रहा है और इसके स्पेसिफिकेशन भी अच्छे हैं। अब Samsung ने भी Galaxy M-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन के साथ इस बजट में वापसी की …

ImageSamsung Galaxy M55s 5G फीचर्स ऑफिशियली रिवील हुए; इस तारीख को होगा फ़ोन लॉन्च

Samsung जल्द ही अपनी M सीरीज में नए फ़ोन Samsung Galaxy M55s 5G को शामिल करने वाला है, कंपनी इसे Galaxy M55 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश करने वाली है। फ़ोन के बारे में काफी समय से लीक्स सामने आ रहे हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने फ़ोन के फीचर्स की …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.