Samsung Galaxy Note 9 होगा 9 अगस्त को लांच; जाने इसके जुडी कुछ बेहद जरूरी बाते

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जी हाँ, सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की लांच डेट 9 अगस्त निर्धारित हो चुकी है। साउथ कोरिया की कंपनी अपने इस फ्लैगशिप फोन को ब्रुकलिन के Barclays Center में सुबह 11 बजे E.T. (8:30 IST) को लांच करेगी। इवेंट के मीडिया इनवाइट भी भेजे जा चुके है। इनवाइट पर आपको डिवाइस के नीचे की तरफ का क्लोस-अप फोटो दिया गया है जिसके अनुसार नीचे की तरफ एक S-पेन स्टाइलस दिया जायेगा जो सुनिश्चित करता है की यह Galaxy Note 9 ही होगा।

Samsung Galaxy Note 9: कैसे देखे लाइव इवेंट

Galaxy S9 और S9+ की लांच की ही तरह, सैमसंग अपने इस इवेंट को भी 9 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफार्म और सैमसंग न्यूज़रूम पेज पर लाइव स्ट्रीम करेगा। जिसके लिए https://news.samsung.com/in इस लिंक पर जाकर आप लाइव स्ट्रीम को देख सकते है। Galaxy Note 9 की लाइव स्ट्रीम सुबह 11:00 बजे E.T. पर शुरू हो जाएगी जो इंडियन स्टैण्डर्ड टाइम के हिसाब से रात के 8:30 बजे होता है। Samsung Galaxy Note 9 की लाइव स्ट्रीम के माध्यम से सभी भारतीय प्रशंसक पूरी दुनिया के साथ इस आदमी डिवाइस के लांच एवनेट का आनंद उठा सकेंगे।

यह भी पढ़िए: Jio Fiber Broadband Service से जुडी 5 ख़ास बातें; 5 जुलाई को हो सकता है लांच

Samsung Galaxy Note 9 से जुडी सारी जानकारियाँ

ख़ैर, लांच डेट का खुलासा करने के अलावा सैमसंग ने अपनी इस नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकरी साझा नहीं की है। लेकिन इस साल की सबसे हाई-एंड स्मार्टफ़ोनों में से एक होने की वजह से फोन से जुडी काफी अफवाहे और लीक्स इन्टरनेट पर सामने आई जिसके द्वारा फोन के डिजाईन और स्पेसिफिकेशन के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी मिल ही जाती है।

सभी लीक और अफवाहों को एक जगह रखे तो उनके अनुसार Samsung Galaxy S9 में आपको 6.4-इंच की sAMOLED डिस्प्ले 18.5:9 के आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी जा सकती है। अन्य स्मार्टफोन मेकरों से अलग सैमसंग ने यहाँ पर नौच के प्रति कोई रूचि नहीं दिखाई है और अपने इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ ही फोन को पेश करेगा। सैमसंग यहाँ पर अपनी डिवाइस के साथ एक बेहतर S-पेन पेश कर सकता है जिसमे पिछले संस्करण से काफी सुधार देखने को मिलेंगे।

अपने पुराने ट्रेंड को ही अपनाते हुए सैमसंग यहाँ पर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट मॉडल को चीन और US में तथा Exynos 9810 चिपसेट मॉडल को भारत सही अन्य देशों में पेश करेगी। Samsung Galaxy Note 9 आपको 6GB/8GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज वाले दो वरिएन्त के साथ पेश किया जायेगा। उम्मीद है की डिवाइस में आपको 4000mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A2 हो सकता है जल्द लांच; NCC सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया

जहाँ पर कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात है, Galaxy Note 9 में आपको 12MP का रियर साइड ड्यूल कैमरा दिया जा सकता है और अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती है तो Galaxy Note 9 में आपको सैमसंग के Bixby का एक नया अपडेट वर्जन देखने को मिल सकता है। जिसमे हम उम्मीद कर सकते है की डिवाइस में कम रेस्पोंस टाइम से साथ बेहतर नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग मिल सकती है।

Samsung Galaxy Note 9 की इंडिया में लांच डेट और उपलब्धता

सैमसंग ने अपनी S-सीरीज और Note-सीरीज फ्लैगशिप फ़ोनों को इंडिया में ग्लोबल लांच के कुछ दिनों बाद ही लांच कर दिया था और और हम इसमें बदलाव करने की कोई वजह भी दिखाई नहीं देती है इसलिए हम उम्मीद करते है की Galaxy Note 9 इंडिया में अगस्त महीने में ही लांच किया जा सकता है। और हो सकता है की यह ग्लोबल लांच के साथ ही इंडिया में भी लांच हो जाये। बाकि अपडेट पाने के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

Imageत्योहारी सेल में डिस्काउंट के साथ खरीदें वॉशिंग मशीन, ये हैं ₹20,000 से कम की 5 बेस्ट फुली ऑटोमैटिक मशीनें

एक नज़र में : Amazon और Flipkart की त्योहारी सेल में इस बार वॉशिंग मशीन खरीदने वालों के लिए अच्छी बात ये है कि ₹20,000 से कम में आपको 7 से 10 किलो तक की 5 स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड मशीनें बैंक ऑफर के साथ मिल रही हैं। इनमें सबसे बड़ी, Haier की 10 किलो …

Imageआज हो रहे है नए iPhone लांच; बस एक क्लिक में देखे पूरा लाइव इवेंट

Apple आज 12 सितम्बर को कैलिफोर्निया के Apple Park में Steve Jobs Theater में एक इवेंट के दौरान अपने 3 नए iPhone को लांचकरने के साथ नयी एप्पल वाच सीरीज और नए iPad Pro को भी लांच कर सकता है। कंपनी यह इवेंट 12 सितम्बर को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (स्थानीय समय सुबह …

ImageSamsung Galaxy Note 10 होगा 7 अगस्त को लांच: S-Pen होगा और भी बेहतर?

Samsung के अगले फ्लैगशिप Galaxy स्मार्टफोन के लांच होने की डेट का आज खुलासा हो गया है। सैमसंग ने मीडिया इनवाइट भेजते हुए Note 10 की की लांच डेट 7 अगस्त होना तय किया है। यह इवेंट न्यू-यॉर्क में होगा और सैमसंग इस इवेंट को अपने आधिकारिक सैमसंग वेबसाइट के अलावा सोशल मीडिया चैनलों पर …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.