आज हो रहे है नए iPhone लांच; बस एक क्लिक में देखे पूरा लाइव इवेंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple आज 12 सितम्बर को कैलिफोर्निया के Apple Park में Steve Jobs Theater में एक इवेंट के दौरान अपने 3 नए iPhone को लांच  करने के साथ नयी एप्पल वाच सीरीज और नए iPad Pro को भी लांच कर सकता है। कंपनी यह इवेंट 12 सितम्बर को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे (स्थानीय समय सुबह 10:00 बजे) शुरू करेगी जिसको दुनिया भर के लोग अपने घर से लाइव देख सकते है।

अगर आप भी एक एप्पल-प्रेमी है तो हम आपके लिए लेकर आये है एप्पल के इस आकर्षक लाइव इवेंट को देखने की पूरी प्रक्रिया और एक आकर्षक सूचना भी तो अपनी सुविधा अनुसार प्रक्रिया का चयन करे और लाइव इवेंट का मज़ा ले।

यह भी पढ़िए: कैसे इस्तेमाल करे किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन में Time-lapse फोटोग्राफी फीचर

कैसे और कहाँ देखें लाइव स्ट्रीम?

अपनी Mac डिवाइस पर कैसे देखे Apple Launch Event:

  • अपनी Mac डिवाइस (Mac Book, Mac Book Pro, iMac Pro आदि) पर Safari ब्राउज़र को ओपन करे।
  • अब एप्पल के आधिकारिक लिंक एप्पल लांच इवेंट लाइव पर क्लिक करे।

यहाँ पर आप लाइव इवेंट शुरू होने पर लाइव स्ट्रीम आसानी से देख सकते है।

अपनी iOS डिवाइस पर कैसे देखे Apple Launch Event:

  • अपनी iOS डिवाइस (iPhone, iPad और iPod Touch आदि) पर Safari ब्राउज़र को ओपन करे।
  • अब एप्पल के आधिकारिक लिंक एप्पल लांच इवेंट लाइव पर क्लिक करे।

अपनी Window डिवाइस पर कैसे देखे Apple Launch Event:

आप अपने विंडो लैपटॉप/डेस्कटॉप पर अगर एप्पल इवेंट देखना चाहते है तो आपको नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करने होगा।

  • सबसे पहले अपने लैपटॉप में दिए गये Microsoft Edge ब्राउज़र को ओपन करे।
  • अब एप्पल के आधिकारिक लिंक एप्पल लांच इवेंट लाइव पर क्लिक करे।

नोट: इस साल Apple ने यह भी बताया है की आप Microsoft Edge के अलावा Google Chrome और Mozilla Firefox पर भी शायद लाइव स्ट्रीम देख सकेंगे लेकिन हम आपको Microsoft Edge का ही सुझाव देंगे।

इस बार होगा Twittter के माध्यम से भी लाइव स्ट्रीम (आपेक्षित)

एप्पल अपने ट्विटर अकाउंट से कभी कोई ट्वीट नहीं करता है सिर्फ पेड ऐड का ही इस्तेमाल करता है। तो आप आधिकारिक पेज से इस इनविटेशन ट्वीट को नहीं देख सकते है, लेकिन अगर आप एक बार ऐड (ऊपर दी गयी ट्वीट) को देख लेते है तो आको इसको सिर्फ लाइक करना है और आपको एप्पल द्वारा को अपडेट प्राप्त होगा जिसके माध्यम से आप लाइव इवेंट को आसानी से देख पाएंगे।।

एप्पल द्वारा सीमित लाइव स्ट्रीमिंग का सबसे बड़ा कारण है कंपनी द्वारा अपने Safari ब्राउज़र को प्रमोट है क्योकि इसके अलावा निजी रूप से मुझे कोई वजह नजर नहीं आती है। इसलिए इस साल एक किफायती डिवाइस के अलावा एप्पल अपने द्वरा बनाई गयी सीमाओं को भी बढ़ा रहा है यह एक अच्छा कदम साबित होता है। हम उम्मीद करते है की निकट भविष्य में शायद YouTube से भी लाइव स्ट्रीमिंग देखने को सुविधा उपलब्ध हो सके।

क्या-क्या हो सकता है आज इवेंट में लांच?

अभी तक प्राप्त हुई सभी रिपोर्ट को आगे एक जगह रखे तो कहा जा रहा है की आज के इवेंट में 3 iPhone डिवाइसों को लांच किया जा सकता है। यहाँ पर आपको iPhone Xs Max(Plus) में 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले, iPhone Xs में 5.8-इंच OLED डिस्प्ले के साथ iPhone 9 में 6.1 -इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलेगी।

यहाँ पर उम्मीद यही है की iPhone 9 किफायती कीमत के साथ पेश किया जायेगा जिसमे आपको सिंगल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है। इसके अलावा तीनो हैंडसेट नौच-डिस्प्ले, A12 प्रोसेसर के साथ 64GB/256GB स्टोरेज की भी सुविधा दी जा सकती है।

Related Articles

ImageOnePlus 16 का 240Hz डिस्प्ले का इरादा बदला, डिस्प्ले को लेकर आई बड़ी जानकारी

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप के डिस्प्ले को लेकर लगभग फैसला कर लिया है। Digital Chat Station से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पहले तैयार किए गए 240Hz प्रोटोटाइप का इरादा छोड़कर अब 185Hz पैनल को चुना है। OnePlus 16 में 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ …

ImageApple का स्पेशल इवेंट होगा 10 सितम्बर को आयोजित, iPhone 11 और Watch Series 5 होंगे लांच

आखिरकार एप्पल ने आज साफ कर ही दिया कि लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी कि iPhone 11 सीरीज को कब लांच किया जाएगा। आईफ़ोन 11 सीरीज से जुड़ी लीक्स और अफवाहें हाल ही में इंटरनेट पर देखी गयी है। अब एप्पल के अनुसार 10 सितम्बर को कैलिफ़ोर्निया में एक इवेंट का आयोजन किया जाएगा जहां नए …

ImageApple का स्पेशल इवेंट Spring Loaded होगा 20 अप्रैल को आयोजित

Apple ने आज अपने अन्य इवेंट Spring Loaded की घोषणा कर दी है। कंपनी का यह इवेंट 20 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। वैसे तो इवेंट के नाम से कोई ख़ास जानकारी नहीं मिलती है लेकिन अगर अफवाहें सही साबित होती है तो इवेंट में नए iPad और काफी समय से इन्तजार किये जा रहे …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products