Samsung Galaxy M14 5G 15,000 से भी कम में भारत में लॉन्च हुआ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M14 5G विश्व स्तर पर लॉन्च होने के बाद, आज भारतीय बाज़ार में आया है। ये कंपनी का एक सस्ता 5G स्मार्टफोन है, जिसमें 6000mAh की बैटरी, 50MP का प्राइमरी कैमरा, और फुल एचडी+ 90Hz डिस्प्ले, आपको 15,000 रूपए से भी कम में मिलेंगे। आइये जानते हैं Samsung Galaxy M13 के इस सक्सेसर में और क्या फ़ीचर मौजूद हैं।  

ये पढ़ें: 512GB स्टोरेज और 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ ASUS ROG Phone 7

Samsung Galaxy M14 5G कीमतें और उपलब्धता

Samsung Galaxy M14 5G में दो स्टोरेज वरिणत सामने आये हैं, जिन्हें आप 21 अप्रैल, 2023 से Amazon, Samsung India वेबसाइट पर खरीद सकते हैं। फ़ोन को तीन रंगों में लॉन्च किया गया है।

  • 4GB + 64GB – 13,490 रूपए।
  • 6GB + 128GB – 14,990 रूपए।

Samsung Galaxy M14 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M14 5G में 6.6-इंच की डिस्प्ले दी गयी है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी और इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा भी है। फ़ोन सैमसंग के अपने किफ़ायती प्रोसेसर Exynos 1330 द्वारा संचालित है, जिसके साथ इसमें 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है।

Galaxy M14 के कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें भी कैमरा मॉड्यूल नहीं, बल्कि तीन गोल कटआउट हैं, जिस डिज़ाइन की शुरुआत कंपनी ने फ्लैगशिप S23 सीरीज़ से की थी। इसके बाद Samsung ने मिड-रेंज हों या बजट फ़ोन, सभी में तीन गोल कटआउट में ही रियर कैमरे नज़र आये हैं। इस स्मार्टफोन में भी तीन रिंगों में तीन कैमरे मौजूद हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए इसमें 13MP का कैमरा डिस्प्ले के ऊपर वॉटरड्रॉप नौच में मौजूद है।

ये पढ़ें: Samsung जल्दी ही लॉन्च करेगा आसानी से बदली जाने वाली बैटरी के साथ ये दो फ़ोन

ये फ़ोन Android 13 आधारित OneUI के साथ आया है और कंपनी ने इस पर 2 सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात भी कही है। इसके अलावा फ़ोन पूरा दिन आराम से आपके सारे काम कर सके, इसके लिए इसमें 6000mAh की बैटरी मौजूद है। हालांकि Samsung अब भी फ़ास्ट चार्जिंग के मामले में थोड़ा पीछे ही है, तो आपको इसमें केवल 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ संतोष करना होगा।  

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.