512GB स्टोरेज और 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुआ ASUS ROG Phone 7

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Asus ROG Phone 7 आज भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी के इसके साथ ROG Phone 7 Ultimate को भी लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोनों में मात्र स्टोरेज का अंतर ही मुहय है, बाकी स्पेसिफिकेशन आपको समान मिलेंगे। ASUS का ये नया गेमिंग स्मार्टफोन 165Hz डिस्प्ले, 16GB तक की रैम, 512GB स्टोरेज और Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट जैसे फीचरों के साथ बाज़ार में उतारा गया है

ये पढ़ें: ₹40,000 में आने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन – Best Phones Under ₹40,000

Asus ROG Phone 7 व ROG Phone 7 Ultimate की कीमतें व उपलब्धता

ASUS ROG Phone 7 को आप सफ़ेद (Storm White) और काले (Phantom Black) रंगों में खरीद सकते हैं।

  • ROG Phone 7 में 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज है और इसकी कीमत 74,999 रूपए है।
  • ROG Phone 7 Ultimate में 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज है और आप इसे 99,999 रूपए में खरीद पाएंगे।
  • ये फ़ोन भारत में Asus India e-Store और चुनिंदा ASUS एक्सक्लूसिव और ROG स्टोर व ऑफलाइन Vijay Sales रिटेल स्टोर चेन द्वारा ख़रीदे जा सकेंगे। इनकी सेल भारत में मई 2023 में शुरू होगी।

ये पढ़ें: Realme ने Apple के डायनामिक आइलैंड जैसे फीचर के साथ भारत में लॉन्च किया 11,000 से भी कम का फ़ोन

Asus ROG Phone 7, ROG Phone Ultimate स्पेसिफिकेशन

ROG Phone 7 में GameCool 7 थर्मल सिस्टम है, जो फ़ोन की परफॉरमेंस को और बेहतर बनाता है। इसमें Boron Nitride (BN) थर्मल कंपाउंड CPU के एक तरफ से थ्रॉटलिंग को कम करता है और दूसरी तरफ बड़ा वेपर चैम्बर और ग्रेफाइट शीट हैं, जो लम्बे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को नियंत्रित रखती हैं। ये थर्मल सिस्टम यहां ROG Phone 7

इसके अलावा ASUS ROG Phone 7 और , ROG Phone 7 Ultimate दोनों 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आएंगे और इनमें आपको 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 1500 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस है, तो स्क्रीन की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

ये फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर काम करते हैं, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.2 GHz है और साथ में Adreno 740 GPU मौजूद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ये Android 13 आधारित ROG UI के साथ आएंगे और साथ ही कंपनी ने इन पर दो सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया है।

फोटोग्राफी के लिए यहां, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा SONY IMX766 सेंसर के साथ, सेकेंडरी 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस और एक 8MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 32MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर मौजूद है। इसमें गेमिंग के दौरान आपको बैटरी की चिंता ना करनी पड़े, इसके लिए यहां 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। इसे चार्ज करने के लिए फ़ोन के साथ 65W का फ़ास्ट चार्जर आएगा। इसके अलावा फ़ोन को IP54 सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageAsus ROG Phone 3 का 12GB रैम वरिएन्त होगा 21 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Phone 3 अभी के इंडियन मार्किट में ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे फ़ास्ट स्मार्टफोन कहा का सकता है। अब कंपनी इसके 12GB वरिएन्त को इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। RPG Phone 3 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल फ्लिप्कार्ट पर 21 अगस्त से उपलब्ध होगा। Asus की …

ImageAsus ROG Phone 3 हुआ स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

इंडियन मार्किट में गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किये गये ROG Phone I और ROG Phone II काफी लोकप्रिय साबित हुए थे और आज कंपनी ने अपने पहले स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट वाले स्मार्टफोन ROG Phone 3 को भी लांच कर दिया गया है। फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे लेटेस्ट …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.