Samsung Galaxy J8 होगा 28 जून से इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने पिछले महीने ही अपने किफायती स्मार्टफोन Galaxy J8 को इंडिया में लांच किया था। अब कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा फोन की इंडिया में उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है जिसके अनुसार यह डिवाइस 28 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

नए टीज़र में डिवाइस के कैमरा स्पेसिफिकेशन और नए फीचर के बारे में जानकारी दी गयी है। कंपनी इस डिवाइस को ड्यूल कैमरा के साथ पेश करेगी।

यह भी पढ़िएRedmi 6 Pro तथा Mi Pad 4 हुए किफायती कीमत के साथ लांच

Samsung Galaxy J8 के फीचर

इसके आपको सामने की तरफ 6-इंच की FHD+ सुपर AMOLED ‘इनफिनिटी डिस्प्ले’ दी गयी है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18.5:9 रखा गया है। डिवाइस में ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है।

फोटोग्राफी के लिए, गैलेक्सी J8 में आपको पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा 16MP + 5MP सेंसर कॉम्बिनेशन के साथ 16MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया गया है।

अन्य सुविधाओ में आपको एंड्राइड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जायेगा जो 3500mAh की बैटरी द्वारा संचारित होगी। इसके अलावा ड्यूल सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB, सैमसंग मॉल, फेस अनलॉक आदि विकल्पों को भी शामिल किया गया है।

Samsung Galaxy J8 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy J8
डिस्प्ले 6-इंच की सुपर AMOLED FHD+, 18.5:9 रेश्यो, 2.5D कर्वड डिस्प्ले
प्रोसेसर 1.8GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट
रैम 4GB
आंतरिक स्टोरेज 64GB, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.0 ओरियो
प्राथमिक कैमरा 16MP + 5MP, LED फ़्लैश, क्रमशः f/1.7 अपर्चर एवं f/1.9 अपर्चर
सेकेंडरी कैमरा 16MP, LED फ़्लैश, f/1.9 अपर्चर
माप और भार
बैटरी 3500mAh
अन्य 4G VoLTE सपोर्ट, ड्यूल-सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB, सैमसंग मॉल, फेस अनलॉक
कीमत अभी घोषित नहीं

Related Articles

ImageOnePlus 15R vs Xiaomi 17T: पावर लें या कैमरा? आपके लिए कौन सा सही

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: ₹50,000 से ₹60,000 का सेगमेंट थोड़ा अजीब है। यहां फोनों की भीड़ तो नहीं मिलती, लेकिन जो फोन हैं, उनमें दम भी ख़ूब है। इसी बजट में आज हम दो फोनों की बात करेंगे, जिनमें से एक पिछले साल का फ्लैगशिप किलर है और दूसरा हाल ही में लॉन्च हुआ …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageSamsung Galaxy M40 का टीज़र पेज हुआ Amazon India पर लाइव: डिजाईन और स्पेसिफिकेशन आई सामने

Samsung ने नयी रणनीति को देखते हुए लगता है की कंपनी अपने M-सीरीज के को एक्स्पंद करने की तैयारी कर रही है और इस नए M-सीरीज फोन यानि की Galaxy M40 के टीज़र पेज को आज अमेज़न इंडिया पर लाइव भी कर दिया गया है। इस लेटेस्ट फोन के टीज़र से डिवाइस के बारे में …

ImageGalaxy Z Fold 8 (Wide) पहली बार हाथ में दिखा, Samsung बदल सकता है Fold का डिजाइन

Samsung Fold phones को लेकर एक शिकायत लंबे समय से रही है कि बंद होने पर वो पतले लगते हैं और खुलने पर स्क्रीन हर काम के लिए उतनी नेचुरल नहीं लगती। अब Galaxy Z Fold 8 (जिसे पहले Wide का नाम दिया जा रहा था) की नई लीक इसी कमी को ठीक करने की …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.