Samsung Galaxy Fold होगा 1 अक्टूबर को इंडिया में लांच: जाने क्या हो सकती है स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Fold से जुड़ी आ रही दिक्कत के बाद इसको दोबारा से लांच किये जाने की ख़बरें सामने आ रही है। कंपनी ने डिवाइस को पहले भी लांच करने की तैयारी की थी लेकिन डिवाइस की डिस्प्ले में आई खराबी की वजह से इसके लांच को पोस्टपोंड कर दिया गया। कंपनी ने US सेल के लिए 27 सितम्बर की तारीख रखी है। अब वहीँ नई रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 अक्टूबर को यह सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड फोन भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए:

Samsung Galaxy Fold की फीचर

Samsung Galaxy Fold में आपको ड्यूल डिस्प्ले मिलेगी। इसमें 4.6-inch HD+ Super AMOLED डिस्प्ले डिवाइस के बाहरी ओर मिलेगी और साथ ही अनफोल्ड करने पर 7.3-inch QXGA+ Dynamic AMOLED पैनल मिलेगा। डिवाइस Qualcomm Snapdragon 855 SoC के साथ 12GB RAM/512GB स्टोरेज से लैस होगा। डिवाइस में 4380 mAh की बैटरी होगी जो फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़िए: साल 2019 में 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर कुल 6 कैमरा सेंसर दिए गया है। पीछे की तरफ 12MP+12MP+16MP का ट्रिपल  कैमरा, सामने की तरफ बड़ी स्क्रीन पर 10MP+8MP का ड्यूल सेल्फ़ी कैमरा तथा छोटी स्क्रीन पर 10MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

सैमसंग द्वारा किये गये इन नए सुधारों की लिस्ट:
  • टॉप प्रोटेक्शन लेयर को अप सिर्फ डिस्प्ले तक सिमित ना रखते हुए बेज़ेल से भी थोडा आगे तक रखा गया है ताकि ये डिवाइस का एक जरूरी हिस्सा बनी रहे और कोई इसको उतारने का प्रयास ना करे।
  • गैलेक्सी फोल्ड में अब पहले की तुलना में बेहतर स्ट्रक्चर देखने को मिलता है जो अब डिवाइस को अच्छी सुरक्षा प्रदान करेगा।
  • डिवाइस में ऊपर और नीचे हिन्ज एरिया में बेहतर तरीके से मजबूत किया गया है तथा प्रोटेक्शन कैप्स भी देखने को मिलती है।
  • हार्डवेयर के अलावा सॉफ्टवेयर के तहत डिवाइस के Flex UI और UX में बदलाव के साथ कुछ ऑप्टिमाइज़ एप्लीकेशन को जगह दी गयी है।

सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड के लिए लगभग सभी टेस्ट कर लिए है। हम उम्मीद करते है की लांच के समय तक डिवाइस से जुडी और भी जानकारी सामने आ सकती है। हो सकता है की जल्द ही हमको अब Huawei Mate X और अन्य फोल्डेबल फोन भी मार्किट में देखने को मिले।

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImageSamsung ने SDC 2019 में दिखाई एक और फोल्डेबल फोन की झलक: हो सकता है Galaxy Fold 2

Samsung Developer Conference 2019 इवेंट को San Jose Convention Center में आयोजित किया। इवेंट में कंपनी ने अपने एक नए फोल्डेबल फोन डिजाईन को शो-ऑफ किया जिसमे इस बार वर्टीकल डायरेक्शन में डिवाइस को फोल्ड किया गया है। देखने में ये डिजाईन आपको फ्लिप फोन की याद दिलवाता है। सैमसंग ने अभी इसके आधिकारिक रूप …

ImageSamsung Galaxy M51 होगा सितम्बर के दूसरे हफ्ते में लांच : रिपोर्ट

सैमसंग लगता है अगले महीने Galaxy M51 को इंडियन मार्किट में लांच किया जा सकता है। सोर्स की Smartprix से की गयी बातचीत के अनुसार कंपनी सितम्बर महीने के दूसरे हफ्ते में डिवाइस को लांच कर सकता है। अभी के लिए सटीक तारीख की जानकारी तो हम शेयर नहीं कर सकते है क्योकि कोरोना के …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

Discuss

Be the first to leave a comment.