Samsung Galaxy F41 हुआ 6,000mAh बैटरी, 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने इस फेस्टिवल सीज़न में अपनी नयी F-सीरीज को इंडिया में लांच कर दिया है। उएज सीरीज कंपनी ने युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए पेश की है। सीरीज का पहला स्मार्टफोन Galaxy F41 आपको बड़ी बैटरी 6,000mAH, 64MP रियर कैमरा और sAMOLED डिस्प्ले के साथ आता है तो चलिए डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालते है:

Samsung Galaxy F41 के फीचर

Galaxy F41 में सामने की तरफ sAMOLED पैनल इनफिनिटी U कटआउट के साथ 6.4-इंच साइज़ में इस्तेमाल किया गया है। कटआउट में आपको 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर भी देखने को मिलता है, जो AR एमोजी, AR स्टीकर और 4K विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 64MP वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में प्राइमरी सेंसर के आलवा 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, तथा 5MP का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। फोन में आपको ओक्टा-कोर Exynos 9611 चिपसेट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ दी गयी है।

इसके अलावा फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 3.mm ऑडियो जैक, FM रेडियो, के साथ ड्यूल 4G, WiFi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5, GPS, टाइप C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर भी शामिल किए गये है।

Samsung Galaxy F41 की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग की यह डिवाइस 6GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 16,999 रुपए की कीमत में पेश की गयी है जबकि 6GB + 128GB मॉडल को 17,999 रुपए की कीमत में लांच किया है। दोनों ही फ़ोनों पर आपको 1500 रुपए का फेस्टिवल डिस्काउंट भी दिए जाने का वादा किया है। डिवाइस की बिक्री Flipkart पर 16 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

शुरूआती ऑफर के तौर पर आपको SBI क्रेडिट कार्ड पर 10% का कैशबैक मिलता है। सभी ऑफर अप्लाई करने के बाद दोनों ही मॉडल क्रमश 13,999 रुपए तथा 14,849 रुपए में उपलब्ध होंगे।

Samsung Galaxy F41 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy F41
डिस्प्ले 6.4-इंच, sAMOLED, 1440 x 2400 (FHD+), गोरिल्ला ग्लास 3
चिपसेट Exynos 9611
रैम 6GB LPDDR4x
स्टोरेज 64GB/128GB UFS 2.1; डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट (512GB)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10, OneUI 2.0
रियर कैमरा 64MP + 8MP + 5MP, UHD विडियो
फ्रंट कैमरा 32MP, f/2.0
फिंगरप्रिंट सेंसर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर
बैटरी 6000mAh, 15W फ़ास्ट चार्जिंग
कलर ब्लैक, ब्लू और ग्रीन
प्राइस 13,999 रुपए | 16,999 रुपए

Related Articles

ImageRamayana OTT Release: 5 नवंबर को थिएटर में आएगी रणबीर की रामायण, फोन पर देखने के लिए करना होगा इतना इंतज़ार

एक नज़र में : रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की Ramayana 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है, और आज अमेरिका में इसकी रेटिंग के साथ इसकी लंबाई भी सामने आ गई है। IMAX की वेबसाइट के अनुसार ये फिल्म 3 घंटे 15 मिनट की है। लेकिन इसे फोन या TV पर देखने …

ImageSamsung Galaxy F41 होगा 8 अक्टूबर को 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने फीचर

इंडियन मार्किट में Galaxy M और Galaxy A सीरीज की लोकप्रियता के बाद सैमसंग जल्द ही अपनी एक नयी सीरीज Galaxy F को इंडिया में लांच करने वाली है। कंपनी Samsung Galaxy F41 को फ्लिप्कार्ट पर 8 अक्टूबर को लांच करने की घोषणा कर चुकी है। कंपनी काफी दिनों से इस लेटेस्ट नयी सीरीज से …

ImageSamsung Galaxy F41 रिव्यु

Samsung Galaxy F41 को आज इंडियन मार्किट में अपनी लेटेस्ट F-सीरीज के तहत लांच कर दिया गया है। सैमसंग ने यह सीरीज ख़ास तौर पर युवा वर्ग को ध्यान में हुए पेश की है। कंपनी ने डिवाइस को फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले मार्किट में उतारा है जिसमे डिवाइस की बिक्री फ्लिप्कार्ट की Big Billion …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.