Samsung Galaxy A6+ के रेंडर हुए लीक; हो सकता है इनफिनिटी AMOLED डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा युक्त

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के नयी पीढ़ी के गैलेक्सी A-सीरीज जल्द ही लांच होने वाला है। लेकिन आज गैलेक्सी A6+ के प्रेस शॉट्स इन्टरनेट पर लीक हो गये है जो फोन के डिजाईन के बारे में काफी कुछ दिखा रहे है। गैलेक्सी A6+ और A6 के FCC सर्टिफिकेशन के कुछ दिनों के अंदर ही यह लीक सामने आया है जो शायद से फोन के आधिकारिक लांच से पास आने की पुष्टि करता है। (Read in English)

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone Max Pro का रिव्यु इन हिंदी : जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

Samsung Galaxy A6+ के फीचर (आपेक्षित)

लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी A6+ का डिजाईन काफी कुछ गैलेक्सी J7 Pro की तरह दिखाई देता है। मेटल यूनीबॉडी डिजाईन के साथ U-शेप के ऐन्टेना बैंड ऊपर और नीचे रियर पैनल पर दिए गये है, पीछे की ही तरह आपको कैमरा-सेटअप, फिंगरप्रिंट सेंसर और सैमसंग ब्रांड लिखा हुआ मिलेगा।

सामने की तरफ, गैलेक्सी A6+ में 18:9 रेश्यो की FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। ऊपर दिए बेज़ेल में फ्रंट कैमरा सेंसर, एयरपीस, सेल्फी फ़्लैश और आवश्यक सेंसर दिए गये होंगे। किनारों पर आपको पॉवर बटन और लाउडस्पीकर ग्रिल, वॉल्यूम बटन्स और सिम ट्रे तथा चार्जिंग पोर्ट और हैडफ़ोन जैक दिए जा सकते है।

यह भी पढ़िए: Asus Zenfone Max Pro M1 बनाम Xiaomi Redmi Note 5 Pro; कौन सा Pro है बेहतर?

इस लीक के द्वारा कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गयी है। यहाँ उम्मीद है की A6+ में 6-इंच और A6 में 5.6-इंच FHD+ सुपर AMOLED 18:9 डिस्प्ले दी जा सकती है तथा प्रोसेसर के रूप में  Samsung Exynos 7870 Octa-core चिपसेट 4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

यह फोन आपको एंड्राइड 8.0 ओरियो आधारित एक्सपीरियंस 9.0 OS पर रन करता हुआ मिल सकता है जो ब्लैक, ब्लू, और गोल्डन कलर विकल्प में उपलब्ध होगा। कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकरी नहीं मिली है।

जैसे जैसे हम लांच इवेंट के करीब आयेंगे हमको और भी जानकारियाँ प्राप्त हो पाएंगी वैसे कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर रिपोर्ट्स की माने तो यह दोनों डिवाइस मई महीने में लांच हो सकती है। तो अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ जल्द ही आपके लिए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के जुडी जानकारी से जुड़े अपडेट लायेंगे….

These Are The Non-Samsung Phones With Dual Curved Edge Display

Related Articles

ImageFASTag Annual Pass महंगा हुआ: सरकार ने बढ़ाई कीमत, जानें नया रेट, कैसे बनवाएं और कहाँ इस्तेमाल होगा

FASTag Annual Pass लेने वालों की गिनती अब 1 करोड़ के पार पहुँच गई है, जिसकी जानकारी सरकार ने 28 सितंबर को दी है। ये पास 15 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, यानी जिन लोगों ने इसे शुरुआती दिनों में लिया था, उनका एक साल अब पूरा हो चुका है। वहीं जो लोग हाईवे …

ImageSamsung Galaxy Unpacked 2020 इवेंट होगा 11 फरवरी को: Galaxy S-सीरीज और Fold 2 हो सकते है लांच

Samsung ने आधिकारिक रूप से साफ़ कर दिया है की कंपनी अपने नए Galaxy स्मार्टफोनों को 11 फरवरी,2020 को लांच करेगी। यह इवेंट 11:00 am PT (12:30 am IST) को सेन-फ्रांसिस्को में आयोजित किया जायेगा। ऑफिसियल ट्वीट से पहले ही इवेंट की डेट प्रमोशनल विडियो के जरिये लीक हो ही चुकी थी। Say hello to …

ImageSamsung Galaxy Fold होगा 1 अक्टूबर को इंडिया में लांच: जाने क्या हो सकती है स्पेसिफिकेशन

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Fold से जुड़ी आ रही दिक्कत के बाद इसको दोबारा से लांच किये जाने की ख़बरें सामने आ रही है। कंपनी ने डिवाइस को पहले भी लांच करने की तैयारी की थी लेकिन डिवाइस की डिस्प्ले में आई खराबी की वजह से इसके लांच को पोस्टपोंड कर दिया गया। कंपनी …

ImageGalaxy S27 के CAD रेंडर लीक, डिज़ाइन में Samsung ने कुछ नहीं बदला

Galaxy S सीरीज़ में जो डिज़ाइन Galaxy S25 के साथ शुरू हुआ था, वही आपको Galaxy S26 में भी देखने को मिला था। Galaxy S27 Ultra की झलक तो आपको पहले ही मिल चुकी है, जब टिपस्टर Ice Universe ने इसका मॉकअप शेयर किया और उसके बाद इसके CAD रेंडर भी सामने आ गए। अब …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.