Samsung Galaxy A6 और A6+ हुए इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samasung ने अपनी आधिकारिक वेबसाईट पर बढ़ी ही शांति से अपनी 2 नयी डिवाइस Samsung Galaxy A6 और Samsung Galaxy A6+ को सूचीबद्ध करते हुए इंडिया में पेश कर दिया है। यह दोनों फोन ही किफायती कीमत पर पेश किये गये है। जिनमे आपको इनफिनिटी डिस्प्ले, 18.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। दोनों फोन डिजाईन के मामले में समान है लेकिन हार्डवेयर और प्रदर्शन में थोडा अंतर है। (Read in English)

यह भी पढ़िए: HTC U12+ का ग्लास बैक डिजाईन हुआ लीक; ड्यूल कैमरे की भी होगी सुविधा

Samsung Galaxy A6 और A6+ के फीचर

सैमसंग गैलेक्सी A6+ यहाँ पर शीर्ष मॉडल है जिसमे आपको 6-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दी गयी है। फोन में रियर साइड 16MP + 5MP का ड्यूल कैमरा तथा सामने की तरफ LED फ़्लैश के साथ 24MP का f/1.9 अपर्चर लेंस युक्त सेल्फी कैमरा दिया गया है।

दूसरी तरफ गैलेक्सी A6 में 5.6-इंच HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले तथा यहाँ पर सैमसंग J-सीरीज की ही तरह 1.6Ghz ओक्टा-कोर Exynos 7870 चिपसेट दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए, 16MP ( f/1.7) का रियर कैमरा तथा 16MP (f/1.9) का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi 7 हो सकता है 23 मई को लांच; टीज़र से मिले संकेत

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करे तो दोनों फोन काफी समान है, दोनों ही फ़ोनों में 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज, रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और लेटेस्ट एंड्राइड ओरियो OS दिया गया है। गैलेक्सी A6+ (3500mAh) में गैलेक्सी A6 (3000mAh) के बढ़ी बैटरी दी गयी है।

कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में, ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Dolby Atmos सपोर्ट, 3.5mm हैडफ़ोन जैक, Wi-Fi a/b/g/n (2.4/5GHz), ब्लूटूथ 4.2,NFC, और GPS शामिल किये गये है।

Samsung Galaxy A6 और A6+ की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग ने अभी किसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिम हम उम्मीद करते है की यह है किफायती डिवाइस ही होंगी। यह आपको ब्लैक, गोल्ड,ब्लू और लैवेंडर कलर विकल्प में उपलब्ध है। अभी इन फ़ोनों की उपलब्धता को लेकर कोई डेट नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है की फोन मई महीने में कुछ चुंनिंदा बाजारों में पेश किया जायेगा।

Samsung Galaxy A6 और A6+ की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Samsung Galaxy A6 Samsung Galaxy A6+
डिस्प्ले 5.6-इंच  (18.5:9), HD+ (1440 x 720 pixel) डिस्प्ले, इनफिनिटी कर्वड डिस्प्ले 6-इंच  (1080 x 2220 pixels) FHD+ सुपर AMOLED, इनफिनिटी कर्वड डिस्प्ले
प्रोसेसर 1.6Ghz ओक्टा-कोर Exynos 7870 चिपसेट, Mali T830 GPU के साथ 1.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450, Adreno 506 GPU के साथ
रैम / इंटरनल स्टोरेज 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज, 256GB तक बढ़ा सकते है 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज, 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो OS एंड्राइड ओरियो OS
प्राइमरी कैमरा 16MP रियर कैमरा, LED फ़्लैश 16MP + 5MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ
सेकेंडरी कैमरा 16MP, LED फ़्लैश के साथ 24MP, LED के साथ
बैटरी 3000mAh 3500mAh
माप 149.9 x 70.8 x 7.7 mm 160.2 x 75.7 x 7.9 mm
अन्य 4G VoLTE, Wi-Fi a/b/g/n (2.4/5GHz), HT40, ब्लूटूथ 4.2 LE, ANT+, NFC, GPS, Glonass, BeiDou, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS, 4G VoLTE, Wi-Fi a/b/g/n (2.4/5GHz), HT40, ब्लूटूथ 4.2 LE, ANT+, NFC, GPS, Glonass, BeiDou, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS,
कीमत अभी घोषित नहीं अभी घोषित नहीं

मई 2018 में लांच होने वाले 10 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन

 

Related Articles

ImageDhanteras Wishes in Hindi 2026: अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और शायरी, जानें आपके शहर का पूजा मुहूर्त

Dhanteras Wishes in Hindi 2026- पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत इस साल 6 नवंबर, शुक्रवार को धनतेरस से हो रही है। त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे लगेगी और 7 नवंबर की सुबह तक रहेगी, इसीलिए कई लोग तारीख को लेकर उलझे हुए हैं। हालांकि धनतेरस की पूजा शाम के प्रदोष …

ImageSamsung Galaxy A02s और Galaxy A12 हुए 5,000mAh की बैटरी के साथ लांच

Samsung ने आज अपनी A-सीरीज के तहत दो नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। Galaxy A02s और Galaxy A12 को किफायती कीमत के साथ पेश किया है जिसमे आपको ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी भी देखने को मिलते है। तो चलिए नज़र डालते है फ़ोनों के फीचरों पर: Samsung Galaxy …

ImageSamsung Galaxy M11 और Galaxy M01 हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज इंडियन मार्किट में अपनी किफायती कीमत वाली M-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन Galaxy M11 और M01 को लांच कर दिया है। एक तरफ Galaxy M11 मुख्य रूप से M10 का एक अपग्रेड वरिएन्त है वही पर M01 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। Samsung आने वाले दिनों …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageSamsung ने फिर बढ़ाए Galaxy F70 Pro, M47 और A27 के दाम, अब तीनों ₹2,000 महंगे

एक नज़र में : Samsung ने भारत में अपने तीन मिड-रेंज फोनों, Galaxy F70 Pro, Galaxy M47 और Galaxy A27 के दाम फिर ₹2,000 बढ़ा दिए हैं। इसके बाद F70 Pro और M47 के बेस वैरिएंट की कीमत ₹37,999 हो गई है, जो इनकी लॉन्च कीमत से पूरे ₹12,000 ज़्यादा है। टिपस्टर संजू चौधरी के …

Discuss

Be the first to leave a comment.