Samsung Galaxy A52s 5G भारत में लॉन्च; Realme GT 5G, Mi 11X Pro जैसे धांसू स्मार्टफोनों से होगी टकरार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारत में नया 5G स्मार्टफोन Galaxy A52s 5G लॉन्च किया है। फ़ोन की चर्चा काफी समय से हो ही रही थी, और आज कंपनी ने इसे बिना कोई घोषणा किये पेश कर दिया। साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन बाज़ारों में ये स्मार्टफोन आज से ही उपलब्ध है। फ़ोन में 12 5G बैंडों का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही IP67 रेटिंग के साथ से पानी से भी सुरक्षित है। इसमें मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन कंपनी आपको दे रही है, लेकिन कीमतें यहां थोड़ी ज़्यादा लगती हैं। भारत में इस कीमत पर इस स्मार्टफोन की टकरार Realme GT 5G, Mi 11X ProiQOO 7 Legend जैसे स्मार्टफोनों से होगी।

ये भी पढ़ें: Chipset FAQ : चिपसेट या प्रोसेसर क्या है? जानिये चिपसेट से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब

कीमतें और उपलब्धता

Samsung Galaxy A52s को भारत में दो स्टोरेज विकल्पों में रिलीज़ किया गया है। फ़ोन में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 37,499 रूपए है। वहीँ 6GB रैम के साथ 128GB वैरिएंट की कीमत 35,999 रूपए है। दोनों ही वैरिएंट आज से ही ऑनलाइन और ऑफलाइन बाज़ारों में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy A52s को आप Awesome White (सफ़ेद), Awesome Black (काले) और Awesome Violet (बैंगनी) रंगों में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को HDFC बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ख़रीदने पर 3,000 रूपए की छूट भी मिल रही है।

Samsung Galaxy A52s स्पेसिफिकेशन

Galaxy A52s में 6.5-इंच की सुपर अमोलेड डिस्प्ले दी गयी है। इसमें पंच-होल कटआउट है जिसमें 32MP का सेल्फी कैमरा भी फिट किया गया है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है और ये फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी।

इस 5G फ़ोन की परफॉरमेंस को यहां संभालने के लिए Qualcomm का Snapdragon 778G चिपसेट है जिसके साथ 8GB तक की राइ और 128GB तक की स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं।

इस एंड्राइड स्मार्टफोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, १२ मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फ़ोन में 4500mAh की बैटरी है, लेकिन चूँकि Samsung बैटरी को लेकर काफी एतिहात बरतता है, इसीलिए अभी भी यहां 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट ही दिया गया है।

इसके अलावा Galaxy A52s में Android 11 पर आधारित OneUI 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। अन्य फीचरों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी अट्मॉस सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5, NFC और 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल हैं।

 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की …

ImageRealme के आने वाले 15,000 से ऊपर के स्मार्टफोनों में होगा 5G सपोर्ट

Realme भारत और यूरोप के सीईओ माधाव सेठ ने आज फिर ट्विटर हैंडल पर एक नयी घोषणा की है। इस नए पोस्ट के साथ उन्होंने Realme के ग्राहकों से कहा है कि कंपनी के भविष्य में आने वाले 15,000 रूपए की कीमत से ऊपर के सभी स्मार्टफोनों में अब 5G सपोर्ट आएगा। कंपनी अब अपना …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageSamsung Galaxy M17e 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, नए फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung जल्द ही अपनी Galaxy M सीरीज़ में एक नया बजट 5G स्मार्टफोन जोड़ने जा रहा है। कंपनी Galaxy M17e 5G को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Samsung …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

Discuss

Be the first to leave a comment.